वीडियो कांफ्रें¨सग से हुई जनसंवाद के मामलों की समीक्षा
लोहरदगा : समाहरणालय स्थित झारनेट सभा कक्ष में मंगलवार को मुख्यमंत्री जनसंवाद केन्द्र में आए म
लोहरदगा : समाहरणालय स्थित झारनेट सभा कक्ष में मंगलवार को मुख्यमंत्री जनसंवाद केन्द्र में आए मामलों की समीक्षा वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से हुई। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. सुनील कुमार वर्णवाल तथा संयुक्त सचिव रमाकांत ¨सह ने लोहरदगा के साथ राज्य के सभी जिलों के चयनित मामलों की समीक्षा वीडियो कांफ्रें¨सग के जरिये की।
लोहरदगा जिले के लिए चयनित 21 मामलों में जिला प्रशासन द्वारा सभी मामलों पर बेहतर कार्य और संतोषजनक निष्पादन के कारण लोहरदगा जिले का एक भी मामला से वीडियो कांफ्रे¨सग में नहीं उठा। मौके पर नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता रंजित कुमार सिन्हा द्वारा लोरहदगा जिले के लंबित मामलों की समीक्षा निजी स्तर पर करने के बाद संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता रंजित कुमार सिन्हा, पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार, जनसंवाद के प्रभारी पदाधिकारी पंकज कुमार झा, जिला समन्वयक शमीम कौशर, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. शंभू नाथ चौधरी के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।