कई संगठनों से जुड़े थे रशीद खान, शोक की लहर
लोहरदगा : झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ए रशीद खान कई खेल संगठनों से जुड़े हु
लोहरदगा : झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ए रशीद खान कई खेल संगठनों से जुड़े हुए थे। उनके निधन से लोहरदगा में शोक की लहर दौड़ गई है। रशीद खान और उनकी पत्नी जफीरूल निशा की मौत को लोग सहर्स विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। जफीरूल निशा सेवानिवृत शिक्षिका थी। वहीं ए. रशीद खान लोहरदगा एथेलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव, फुटबाल एसोसिएशन के सचिव, लोहरदगा वालीबाल संघ के उपाध्यक्ष, झारखंड फुटबाल संघ के कोषाध्यक्ष भी थे। विभिन्न संगठनों को उनकी मौत से गहरा सदमा लगा है। सड़क हादसों का भी काफी भयावह रिश्ता
लोहरदगा : उनके परिवार के साथ सड़क हादसों का भी काफी भयावह रिश्ता जुड़ा रहा है। इससे पहले पांच साल पूर्व उनके पुत्र बुलबुल खान की बंगाल के पुरूलिया में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जबकि उनके साले जमशसेदपुर निवासी अनवर खान और असगर खान की सउदी अरब में कार दुर्घटना में मौत हो चुकी है। अब ए.रशीद खान और उनकी पत्नी की मौत से दो नाम और जुड़ गए हैं। परिजन इस घटना से सदमें से उबर नहीं पाए हैं। पहले बेटे की मौत से अभी परिवार उबर भी नहीं पाया था कि इस घटना से जैसे मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। अच्छे फुटबाल खिलाड़ी भी थे ए. रशीद खान
लोहरदगा : ए रशीद खान कई सालों से खेल को जीवन देने में जुटे हुए थे। वे युवा काल में एक अच्छे फुटबालर भी थे। उन्होने रांची विश्वविद्यालय की टीम से फुटबाल भी खेला था। लोहरदगा के लोग इस घटना से सदमें में हैं। विगत कई सालों से जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के साथ जुड़े रह कर लगातार राज्य स्तरीय ओपेन एथलेटिक्स मीट का आयोजन भी करते आ रहे थे। फुटबाल, वालीबाल, एथलेटिक्स में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वे एक हंसमुख और मिलनसार व्यक्तित्व के स्वामी थे। परिवार में टूटा मुसीबतों का पहाड़
लोहरदगा : परिवार में इस घटना से मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब परिवार में ए. रशीद खान का पुत्र फहद खान, उनकी पत्नी आईशा सहनजेल, पोता युसूफ फहद ही शेष बचे हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। लोगों को भी समझ में नहीं आ रहा कि वे ढाढस बंधाएं भी तो कैसे। कोई सीधे-बात करने की हिम्मत नहीं जुट पा रहा है। फहद खान को तो जैसे काठ मार गया है। लोहरदगा के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। परिजन कुछ कहने की स्थिति मे नहीं हैं। सदर थाने में दर्ज हुआ मामला
लोहरदगा : घटना को लेकर सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है। घटना स्थल सदर थाना क्षेत्र के ईटा गांव में है। ऐसे में सदर थाना पुलिस ने मामले में परिजनों का बयान दर्ज करते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस हर एक ¨बदु पर पड़ताल कर रही है। साथ ही अज्ञात वाहन का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। आधी रात से ही लोगों की लग गई थी भीड़
लोहरदगा : घटना की जानकारी मिलने पर आधी रात से ही लोगों की भारी भीड़ सदर अस्पताल में जुट गई थी। सोशल मीडिया में घटना की सूचना आग की तरह फैल गई। जिसे भी जानकारी हुई वह अस्पताल की ओर दौड़ा चला आया। इसके बाद बुधवार की सुबह तो सदर अस्पताल परिसर जैसे भीड़ में तब्दील हो गया था। पैर रखने की तक की जगह नजर नहीं आ रही थी। हर कोई घटना को लेकर सदमें में था। लोगों ने शोकाकुल परिवार से मिल कर ढाढस बंधाया है।