विहिप के सेन्हा प्रखंड अध्यक्ष बने रंजीत साहू
विहिप के प्रखंड अध्यक्ष बने रंजीत साहू
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 09:05 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 09:05 PM (IST)
संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : विश्व हिदू परिषद की बैठक रविवार को सेन्हा चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रामलाल महतो की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य रूप से विश्व हिदू परिषद के सतीश जायसवाल, अशोक कांस्यकार, जितेंद्र सिंह उपस्थित थे। बैठक में प्रखंड कमेटी को भंग करते हुए कमेटी का पुर्नगठन करते हुए रंजीत साहू को प्रखंड अध्यक्ष, नवल साहू, जयप्रकाश महतो को उपाध्यक्ष, किनेश साहू को मंत्री, दशरथ साहू को बजरंग दल संयोजक, प्रकाश महतो को सह संयोजक, ईश्वर महतो को सत्संग प्रमुख बनाया गया। मौके पर हर्षनाथ महतो, केदारनाथ साहू, नन्दलाल महतो, विजय सोनी, छत्रपाल महतो, अवनीश पाठक, शैलेश कुमार, जयप्रकाश साहू, जोधनारायन साहू आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें