मां का स्थान सबसे ऊपर : इंदू
लोहरदगा : रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया।
लोहरदगा : रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एमबी डीएवी पब्लिक स्कूल की पूर्व प्राचार्या इंदू अखौरी, जनक दुलारी शर्मा, सुषमा ¨सह, शमीमा खातून, किरण गुप्ता, ब्रज मोहन मंडल, सुभाष चंद्र दुबे, डा. राज मित्तल व सुधा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मातृ सम्मेलन में सृष्टि वर्मा व सहेलियों द्वारा गीत, नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा अन्य छात्राओं ने भी नाटक, गीत, संगीत प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंदू अखौरी ने कहा कि माताओं में बच्चों का भविष्य बनाने की क्षमता है। माताएं ही बच्चों को ऐसी शिक्षा दे सकती है जो संस्कारपूर्ण, अनुशासन प्रिय हो। प्रांतीय शिक्षा प्रमुख ब्रजमोहन मंडल ने कहा कि हरि वनवासी विकास समिति विगत 30 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की ज्योति जला रही है। भारतीय संस्कृति पर आधारित शिक्षा व संस्कार इसी विद्यालय द्वारा दिए जाते हैं। हमें शिक्षा के माध्यम से धर्म-संस्कृति की रक्षा करनी है। सोमा भादुड़ी ने कहा कि मां का स्थान ईश्वर से उपर है। मां बुद्धि, शक्ति की देवी है। यह पूरे संसार में वंदनीय है। सुषमा ¨सह ने कहा कि हमें वर्तमान में गुरुकुल शिक्षा पद्धति को अपनाने की जरूरत है। डा. राज मित्तल ने कहा कि माताएं अपने बच्चों को संस्कार की शिक्षा देकर आगे बढ़ने में उनका सहयोग करें। कार्यक्रम में अनिमा देवी, रानी देवी, किरण देवी, मनीषा देवी, सुनीता देवी, आरती देवी, सत्यवती देवी, प्रेमा देवी, नूतन देवी, बैजनाथ मिश्र, रामध्यान ¨सह, आदि मौजूद थे।