¨हसा और असत्य पर जीत का पर्व है ईस्टर : डा. रामेश्वर उरांव
लोहरदगा : लोहरदगा में ईस्टर का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अनुसूचित जनजा
लोहरदगा : लोहरदगा में ईस्टर का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अनुसूचित जनजाति आयोग भारत सरकार के पूर्व अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव लोहरदगा उर्सुलाइन बीएड कॉलेज पहुंचे और सभी शिक्षकों और प्रशिक्षु छात्राओं को शुभकामनाएं दी। डा. रामेश्वर उरांव ने कहा कि ईस्टर संडे असत्य पर सत्य और ¨हसा पर अ¨हसा की जीत का दिन है। ईसाई धर्म की मान्यता के अनुसार, यह ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने का दिन है। क्षमा और दया को समर्पित ईस्टर संडे के दिन पूरे विश्व के कल्याण के लिए प्रार्थना की जाती है। ईस्टर पर्व नए जीवन का संदेश देता है। आज ही के दिन प्रभु यीशु अपने वादे के अनुसार ¨जदा हो उठे थे। उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीवन से निराश नहीं होना चाहिए। मौके पर कॉलेज की प्राचार्या सिस्टर डॉक्टर शीला, सिस्टर रानी, अशोक यादव, शकील अहमद, सुखैर भगत, निशिथ जायसवाल आदि मौजूद थे।