नाटक में राम विवाह का हुआ मंचन
लातेहार : शहर के अंबाकोठी में श्री रामचरित मानस महायज्ञ के चौथे दिन पूजा कार्यक्रम हुआ।
लातेहार : शहर के अंबाकोठी में श्री रामचरित मानस महायज्ञ के चौथे दिन पूजा कार्यक्रम हुआ। संगीत की धुन पर रामायण का पाठ जिला मुख्यालय में भक्ति और भाइचारे का संदेश फैला रहा है। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। दिन में रामायण पाठ के बाद संध्या में शहर के लोग महाआरती का आनंद लेते हैं। रात्रि में अयोध्या से आये कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने राम विवाह को लेकर नाटक का मंचन किया गया। शहर में अप्रिय घटना न हो इसके लिए सभी गली चौक-चौराहों पर पुलिस जवान गश्त लगाते रहे। इसके अलावा सभी दुर्गा पूजा पंडाल में चौथे दिन मां दुर्गे की पूजा के लिए स्थापित कलश की पूजा हुई। अंबा कोठी , कालीमंदिर पूजा समिति, वन सह प्रखंड परिसर, करकट, थाना चौक, नवरंग चौक, डुरूआ और रेलवे क्लब में पंडाल बनाने का कार्य जोरो पर है।