Move to Jagran APP

संस्कृति बचाने के लिए पेड़-पौधों का संरक्षण जरूरी

किस्को (लोहरदगा) : नाबार्ड ग्रामीण संरचना विकास (निधि) द्वारा संचालित झारखंड राज्य जलछाजन मि

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Feb 2018 09:37 PM (IST)Updated: Fri, 02 Feb 2018 09:37 PM (IST)
संस्कृति बचाने के लिए पेड़-पौधों का संरक्षण जरूरी
संस्कृति बचाने के लिए पेड़-पौधों का संरक्षण जरूरी

किस्को (लोहरदगा) : नाबार्ड ग्रामीण संरचना विकास (निधि) द्वारा संचालित झारखंड राज्य जलछाजन मिशन अंतर्गत स्वयंसेवी संस्था समृद्धि फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार को किस्को प्रखंड के खरकी पंचायत के बरनाग में वृक्ष रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें खरकी, कोचा, बरनाग गांव के कृषि स्थाई समिति के सदस्य शामिल हुए। मौके पर किस्को के पूर्व प्रमुख एवं कृषि स्थाई समिति के सदस्य मुनीलाल उरांव ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे संस्कृति है। संस्कृति बचाने के लिए पेड़-पौधों का संरक्षण बेहद जरूरी है। इसके लिए हम सभी को शपथ लेने की जरूरत है कि जंगल के संसाधनों को बचाएंगे, इसे नहीं काटेंगे। पाहन दुर्गा तुरी ने भी अपने संबोधन में सभी को वन संरक्षण करने की बात कही। क्षमता वर्धक तकनीकी विशेषज्ञ राजकुमार यादव ने सभी को वृक्ष रक्षा सूत्र बांधते हुए शपथ लेने की बात कही। सभी ने जंगल में कुल्हाड़ी का प्रयोग नहीं करने एवं दातुन पत्ता भी नहीं तोड़ने की बात कही। मौके पर सोमनाथ भगत, जयकिशोर उरांव, सीताराम उरांव, सरस्वती देवी, जेमा कुजूर, रवींद्र उरांव, बुधवा उरांव, प्रेमचंद भगत, उमेश भगत, तकनीकी विशेषज्ञ विनय कुमार, शुभम मित्तल, उमा कुमारी, ऋषि कांत तिवारी आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.