Move to Jagran APP

बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी प्यार की राखी

भाई बहनों के पवित्र संबंधों का पर्व रक्षा बंधन जनजातीय बहुल गुमला जिला में उल्लास पूर्व वातावरण में उत्साह के साथ गुरुवार को मनाया गया। जगह-जगह सार्वजनिक रक्षा बंधन का समारोह भी आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 09:58 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 06:34 AM (IST)
बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी प्यार की राखी
बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी प्यार की राखी

जागरण टीम, गुमला : भाई बहनों के पवित्र संबंधों का पर्व रक्षा बंधन जनजातीय बहुल गुमला जिला में उल्लास पूर्व वातावरण में उत्साह के साथ गुरुवार को मनाया गया। अपने घरों में बहनों ने भाइयों की आरती उतारी। माथे पर तिलक लगाया और भाइयों की कलाई पर प्यार की निशानी राखी बांधी। भाइयों ने भी अपनी बहन की रक्षा करने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

राखी बंधवाने के लिए भाई भी अपने बहनों के यहां मिठाई का पैकेट लेकर पहुंचे थे। राखी बंधवाने के बाद भाईयों ने बहनों को उपहार भी दिए।

गुमला जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस पर्व के कारण शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के आने जाने का क्रम लगा रहा है। जिनके भाई नहीं आ सके थे उनकी बहन भाई के घर पहुंचकर राखी बांधने का काम किया। कई जगहों पर रक्षा बंधन का सामूहिक पर्व भी मनाया गया। जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षता सह वार्ड सदस्य शैल मिश्रा के नेतृत्व में सदस्यों ने सीआरपीएफ कैंप सिलम में जवानों और अधिकारियों की कलाईयों पर राखी बांधी। देश की आंतरिक सुरक्षा के कारण अपने घर नहीं जा सके जवानों को पर्व नहीं मनाने के गम को भुलाने का भी काम किया। इस कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष सविन्द्र सिंह, महामंत्री यशवंत कुमार सिंह, कमांडेटं एस रंजित सिंह, उप कमाडेंट मृत्युंजय झा, रिकी कुमारी झा, द्वितीय कमान अधिकारी डी किडो ने भी भाग लिया। जवानों की कलाई पर राखी बांधने वालों में सोनामनी देवी, ललिता गुप्ता, मीरा देवी, गीता मिश्रा, नीना देवी, सुषमा गुप्ता, शकुंतला उरांव, सीमा कुमारी, सीता देवी, रेखा देवी, ज्योति सोनी कुमारी, लक्ष्मी विश्वकर्मा, स्मिता कुमारी, जयमंती आदि शामिल थे। डुमरी प्रखंड परिसर सामूहिक रक्षा बंधन का समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया। बीडीओ यूनिका शर्मा, प्रखंड प्रमुख जीवंती एक्का और जिप सदस्य निर्मला कुजूर ने पुलिस के जवानों को तिलक लगाया और उनकी कलाईयों पर राखी बांधी। बीडीओ ने कहा कि देश में शांति और सुरक्षा के खातिर जवान अपने घर से बाहर रह रहे हैं। इस कार्यक्रम के आयोजन से उन्हें पर्व नहीं मनाने की बात नहीं अखरने दी जाएगी। उन्होंने जवानों और अधिकारियों को अपने हाथ से मुंह मीठा भी कराया। एक अधिकारी ने बीडीओ को बहन के रूप में उपहार भी दिया। कामडारा में भी भाई बहन का पवित्र प्यार रक्षा बंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों के कलाई पर प्यार और रक्षा की राखी बांधी। गुमला की सहिया सय्यदा खातून, डा. सागर गजला ने भी शहर में अपने नजदीकी लोगों को राखी बांधकर पर्व में सछ्वावना का संदेश दिया। प्रजापिता बह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बहनों ने भी रक्षा बंधन सप्ताह का आयोजन किया और घूम-घूम कर राखियां बांधी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.