Move to Jagran APP

राफेल डील पर झूठी बयानबाजी के लिए माफी मांगें राहुल गांधी : प्रतुल शाहदेव

राफेल डील पर झूठी बयानबाजी के लिए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संसद के अंदर और बाहर माफी मांगे। राहुल गांधी ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 10:17 PM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 10:17 PM (IST)
राफेल डील पर झूठी बयानबाजी के लिए माफी मांगें राहुल गांधी : प्रतुल शाहदेव
राफेल डील पर झूठी बयानबाजी के लिए माफी मांगें राहुल गांधी : प्रतुल शाहदेव

लोहरदगा : राफेल डील पर झूठी बयानबाजी के लिए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संसद के अंदर और बाहर माफी मांगें। राहुल गांधी ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया। जिससे देश की ख्याति धूमिल हुई और देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धक्का पहुंचा है। उक्त बातें शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मीडिया से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कही। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने राफेल डील मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रचारित सभी आरोपों को एक सिरे से नकार दिया है। जिससे राहुल गांधी द्वारा फैलाए गए झूठ का पर्दाफाश हुआ। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की सुरक्षा के लिए राफेल विमान खरीदी जा रही है। राफेल खरीदी के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने तथ्यहीन, बेबुनियाद, निराधार एवं अतार्किक प्रश्न खड़े करते हुए उसका दुष्प्रचार कर देश की जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। राहुल गांधी लगातार झूठी बयानबाजी कर रहे हैैं, जबकि सर्वोच्च न्यायालय की ओर से राफेल मामले में दर्ज की गई सभी याचिकाओं को खारिज कर स्पष्ट कर दिया है कि इस समझौते पर किसी भी तरह का कोई बयानबाजी करने का ठोस आधार नहीं है। ऐसे में राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगकर अपनी गलती पर पश्चयाताप करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता से झूठ बोला गया है इस गंभीर झूठ के लिए राहुल गांधी को लोकसेवक के पद से मुक्त किया जाना चाहिए। फैसले पर सवाल उठाकर उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना रवैये की हद पार कर दी है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए राहुल गांधी ने गाली का इस्तेमाल किया। जैसी भाषा राहुल ने इस्तेमाल किया, वह स्तरहीन है, हम उसकी भी भ‌र्त्सना करते हैं। प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष राजमोहन राम, मनीर उरांव, बालकृष्ण ¨सह, जिला मीडिया प्रभारी रामाधार पाठक उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.