दैनिक जागरण के संस्थापक पूर्णचंद्र गुप्त की जयंती पर किया नमन
दैनिक जागरण के संस्थापक पूर्णचंद्र गुप्त की जयंती पर बुधवार को लोहरदगा में दैनिक जागरण परिवार और स्कूली बच्चों द्वारा नमन किया गया।
लोहरदगा : दैनिक जागरण के संस्थापक श्रद्धेय पूर्णचंद्र गुप्त की जयंती पर बुधवार को लोहरदगा में दैनिक जागरण परिवार के साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका स्कूली बच्चों ने नमन कर उन्हें याद किया। शहर के बीचोंबीच स्थित मध्य विद्यालय लोहरदगा में दैनिक जागरण परिवार और स्कूली बच्चों ने दैनिक जागरण के संस्थापक पूर्णचंद्र गुप्त के अमर कृत्य को पौधरोपण कर जयंती समारोह मनाई। साथ ही पूर्णचंद्र गुप्त के बताए मार्ग पर चलने और एक शिक्षित, सभ्य, दायित्वों को समझने वाले समाज का निर्माण करने का संकल्प लिया। दैनिक जागरण के लोहरदगा जिला ब्यूरो प्रमुख राकेश कुमार सिन्हा, विक्रम चौहान, अवनी कुमार के साथ राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त मध्य विद्यालय लोहरदगा के प्रभारी प्रधानाध्यापक किशोर कुमार वर्मा की उपस्थिति में पूर्णचंद्र गुप्त को पौधरोपण के माध्यम से एक संकल्प के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर राकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि दैनिक जागरण की स्थापना श्रद्धेय पूर्णचंद्र गुप्त ने जिस उद्देश्य के साथ किया था, आज वह एक अभियान का रूप ले चुका है। दैनिक जागरण अखबार आज हर एक परिवार का हिस्सा बन गया है। दैनिक जागरण के एक-एक शब्द को विश्वास और सच्चाई के रूप में लोग देखते हैं। हम उनके सपनों को पूरा करने को लेकर संकल्पित हैं। पूर्णचंद्र गुप्त की जयंती के मौके पर पौधरोपण कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक किशोर कुमार वर्मा के साथ रामलगन उरांव, रेखा सोनी, माला कुमारी, किरण कुमारी, जेरोमी लकड़ा, पुष्पलता टोप्पो, सुनिता लुईसा ¨मज, रीता एक्का, बेबी तब्बसुम, ज्ञानमती देवी, पार्वती देवी एवं काजल सिन्हा एवं काफी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।