Move to Jagran APP

भक्तों ने नम आंखों से दी माता को विदाई

जागरण संवाददाता लोहरदगा लोहरदगा में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण दशहरा का त्योहार स

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 09:44 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 09:44 PM (IST)
भक्तों ने नम आंखों से दी माता को विदाई
भक्तों ने नम आंखों से दी माता को विदाई

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण दशहरा का त्योहार संपन्न हुआ। विजयादशमी के दिन माता के भक्तों ने सादगी के साथ माता की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला। शहर के अलग-अलग पूजा पंडालों में सुरक्षा बल के जवानों और दंडाधिकारियों की मौजूदगी में शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया था। पूजा समिति के सदस्यों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए शोभायात्रा में सादगी का परिचय दिया। शारीरिक दूरी के नियमों का पालन किया गया था। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। कुछ एक पूजा पंडालों द्वारा ढोल-बाजा के बीच माता की शोभायात्रा निकाली गई। माता की प्रतिमा का विसर्जन करते हुए भक्तों की आंखें नम हो आई थी। भक्तों ने माता को विदाई तो जरूर दी, परंतु फिर अगले वर्ष आने के वादे के साथ। माता की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से पहले ही तय कर दिया गया था कि अलग-अलग इस बार प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि एक साथ प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल के जवानों की सुरक्षा व्यवस्था के बीच का जुलूस निकाला जाएगा। इसी के तहत दिन के समय ही विजयादशमी आरती के उपरांत शोभा यात्रा निकाली गई। शहरी क्षेत्र के बड़ा तालाब और ठकुराइन तालाब में माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। प्रतिमा का विसर्जन करते समय भक्तों की आंखें नम हो आई थी। विदाई के समय माता के दर्शन को लेकर भक्त लालायित नजर आ रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े इंतजाम के बीच अलग-अलग जलाशयों में माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान लोगों ने संयम का परिचय दिया। ना तो बहुत ज्यादा शोर-शराबा और ना ही बहुत ज्यादा भीड़ की गई थी। पूजा समितियों द्वारा शोभायात्रा में महिलाओं को प्रमुखता दी गई थी। शाम होते-होते सभी पूजा समितियों द्वारा प्रतिमाओं का विसर्जन कार्य पूर्ण कर लिया गया था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.