Move to Jagran APP

लोगों को बरगला रहा है विपक्ष

लोहरदगा : विपक्षी दलों द्वारा विधानसभा की कार्रवाई को बार-बार प्रभावित करने के विरोध में ग

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Jul 2018 07:59 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jul 2018 07:59 PM (IST)
लोगों को बरगला रहा है विपक्ष
लोगों को बरगला रहा है विपक्ष

लोहरदगा : विपक्षी दलों द्वारा विधानसभा की कार्रवाई को बार-बार प्रभावित करने के विरोध में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजमोहन राम के नेतृत्व में समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं ने विपक्ष पर राज्य के विकास को प्रभावित करने का आरोप लगाया। मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश ¨सह ने कहा भूमि अधिग्रहण बिल के नाम पर विपक्षी दल लोगों को बरगलाने का काम कर रहा है। लोकतंत्र का मंदिर संसद भवन और विधानसभा होता है। सांसद एवं विधायक जन समस्याओं को वहां रहते हैं। इसी के माध्यम से जनता के विकास की दशा एवं दिशा तय किया जाता है। विपक्ष द्वारा लगातार तीसरी बार विधानसभा को बाधित कर विकास को रोकने का कार्य किया गया है। विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन भोले-भाले आदिवासियों को बरगला कर बोकारो, धनबाद, रांची, दुमका में अकूत संपत्ति जमा कर लिया है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। दोषी पाने पर उनपर दंडात्मक कार्रवाई भी होनी चाहिए। पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजमोहन राम ने कहा कि विधानसभा के कार्यों को बाधित कर विपक्ष ने यह साबित कर दिया है कि वह जनविरोधी व विकास विरोधी है। उसे जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। विधानसभा को बाधित कर वह झारखंड का विकास नहीं होने देना चाहती है। एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ¨बदेश्वर उरांव ने कहा कि झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को बार-बार बाधित कर विपक्ष लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर होता है। यहां पर विपक्ष को अपने सवाल मर्यादित ढंग से रखना चाहिए। मौके पर सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर अग्रवाल, रमेश उरांव, बृज बिहारी प्रसाद, त्रिवेणी दास, नीरज कुमार नलिन, नवीन कुमार ¨टकू, शंभू ¨सह, देवाषीश कार, धीरज प्रसाद, नरेन राज, शशि भूषण ¨सह, रामाधार पाठक, शोएब कलाम, सूरज मोहन साहु, बजरंग उरांव, राजू शर्मा, हर्षनाथ महतो, राज किशोर साहु, दुखहरण साहूु, दुबराज वर्मा, नासिर अंसारी, राजेश साहु, फारुख कैसर, सरोज प्रजापति, राम किशोर शुक्ला, अजय मित्तल, बबलू जायसवाल, सरिता देवी, कलावती देवी, राजेश महतो, अमरेश भारती, राजेश प्रसाद, शुकुल राम, श्याम नंदन लोहरा, प्रणीत जायसवाल, जगनंदन पौराणिक, भगवान दास उरांव, किशोर साहु,नीरज गुप्ता, दिलीप पटनायक आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.