पतंजलि युवा भारत ने निकाली शौर्य यात्रा
पतंजलि युवा भारत लोहरदगा इकाई द्वारा गुरूवार को गुरुकुल शांति आश्रम से योग मैराथन सह भारत माता के वीर सपूतों योद्धाओं द्वारा पाकिस्तान संपोषित आतंकवाद कैंपो को ध्वस्त करने पर शौर्य यात्रा निकाली गई। युवा भारत झारखंड के राज्य प्रभारी चंदन के मार्गदर्शन में युवाओं में राष्ट्र प्रेम जोश के साथ भारत माता की जय
लोहरदगा : पतंजलि युवा भारत लोहरदगा इकाई द्वारा गुरुवार को गुरुकुल शांति आश्रम से योग मैराथन सह भारत माता के वीर सपूतों योद्धाओं द्वारा पाकिस्तान संपोषित आतंकवाद कैंपो को ध्वस्त करने पर शौर्य यात्रा निकाली गई। युवा भारत झारखंड के राज्य प्रभारी चंदन के मार्गदर्शन में युवाओं में राष्ट्र प्रेम, जोश के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम की जयघोषों से गुरुकुल शांति आश्रम, शांति नगर किस्को मोड़, कचहरी मोड़ होते हुए कचहरी मैदान में मैराथन सह शौर्य यात्रा का समापन किया गया। मौके पर चंदन ने कहा कि राष्ट्र का स्थान सबसे पहले होता है। आज संपूर्ण राष्ट्र वीर सैनिकों के साथ खड़ा है। देश के लिए अपने सर्वस्व त्याग व बलिदान देने वाले भारत मां के वीर सपूतों को पूरा पतंजलि परिवार श्रद्धांजलि देती है। मौके पर उन्होंने युवाओं को पूज्य गुरुवर स्वामी रामदेव महाराज के राष्ट्रहित से जुड़कर सेवा देने की बात कही। जिला प्रभारी प्रवीण भारती ने कहा कि भारत हर क्षेत्र में पाकिस्तान को धूल चटाएगा। विश्व के कल्याणार्थ व शांति के लिए आतंकवाद को पूरा विश्व नकार रहा है। मौके पर अंकित अग्रवाल, शिवराज विजय महतो, शिवशंकर सिंह, अभय भारती, गुप्तेश्वर गुप्ता, अर्जुनदेव आर्य, कुबेर भगत, सूरज कुमार, सतेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, सुनिल कुमार आदि मौजूद थे। ----योग के माध्यम से देश के युवा राष्ट्र की सेवा करें: चंदन
लोहरदगा: युवा भारत के झारखंड प्रभारी चंदन ने बैठक कर संगठन में युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवास करने, प्रखंडों में योग शिविरों को आयोजित आदि बिदुओं पर विस्तार पूर्वक समीक्षा की। युवा भारत झारखंड राज्य प्रभारी चंदन ने सभी को युवाओं को संगठन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने, राष्ट्र के प्रति सेवा देने वाले युवाओं को राष्ट्र नीति व राष्ट्र धर्म बताते हुए संगठन में जुड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्वामी महाराज का एक ही कहना है कि हालिया दिनों में भारत के सच्चे सपूतों ने आतंकवाद के खात्मा के लिए पाकिस्तान द्वारा संरक्षण दे रहे आतंकवाद पर गहरी चोट मारी है। नि:संदेह आने वाले समय में भारत विश्व गुरु के रूप में पूरे विश्व का नेतृत्व करेगा।