Move to Jagran APP

पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ : साजिद

कुडू प्रखंड के बाजार टांड में रविवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक जिला परिषद उपाध्यक्ष जफर खान की मौजूदगी में प्रखंड अध्यक्ष सदरूल अंसारी की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 10:35 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 10:35 PM (IST)
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ : साजिद
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ : साजिद

कुडू (लोहरदगा) : कुडू प्रखंड के बाजार टांड में रविवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक जिला परिषद उपाध्यक्ष जफर खान की मौजूदगी में प्रखंड अध्यक्ष सदरूल अंसारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जनसंपर्क अभियान, संगठन मजबूती और प्रोजेक्ट शक्ति के तहत ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ने के उद्देश्य पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस के जिलाध्यक्ष साजिद अहमद ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता हीं संगठन के रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से कांग्रेस पार्टी की प्रत्येक गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी आम कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने एवं उनके विचारों से जुड़ने के लिए प्रोजेक्ट शक्ति का लांच किया गया है। प्रोजेक्ट शक्ति के माध्यम से पूरा कांग्रेस परिवार एक सूत्र में जुड़ रहा है। इसके माध्यम से राष्ट्रीय नेतृत्व अपना संदेश व सुझाव को कार्यकर्ताओं तक पहुंचा रहे हैं। साथ ही बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी अपना संदेश राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचा रहे हैं। प्रखंड अध्यक्ष सदरूल अंसारी ने कहा कि हमें पूरे जोशो खरोश के साथ गांव-गांव में पहुंचकर आमजनों से संपर्क स्थापित कर पार्टी की नीति व सिद्धांतों को बताना है। इससे हमारा संगठन मजबूत होगा और आगामी चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत का मार्ग भी प्रशस्त होगा। बैठक में कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने विचार से सभी को अवगत कराया। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष साजिद अहमद चंगू, ओबीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल केशरी, जिला सदस्य लाल मर्टन केशरी, कार्यसमिति सदस्य शहादत हुसैन, जिला सचिव लाल पप्पू नाथ शाहदेव, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुमित कुमार सिन्हा, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष ऊषा खाखा और उपाध्यक्ष अमृता उरांव, शमसुल अंसारी, मुनीब अंसारी, नसीम अंसारी, नेसार अहमद, रमेश उराव, भौंए उराव, सम्मी अहमद, राशिद अंसारी, मनीष शर्मा, अमित साहू, संतोष पासवान, जैमंती उराव, सुरेश उराव, मंगरा उराव, यूनुस खान, हासिम अंसारी, अजमल खान, सेराज अंसारी,जैनुल अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.