Move to Jagran APP

मोरहाबादी मैदान में काला झंडा दिखाएंगे पारा शिक्षक

एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की एक आवश्यक बैठक रविवार को प्लस टू नदिया हिन्दू हाई स्कूल परिसर में मजबूब हजाम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आंदोलन को धारदार बनाने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसीम अंसारी ने कहा कि आठ नवंबर को सरकार के साथ पारा शिक्षक संघ की बैठक विफल हो गई है। अब सभी पारा शिक्षक 15 नवंबर को रांची के मोरहाबादी

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 10:40 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 10:40 PM (IST)
मोरहाबादी मैदान में काला झंडा दिखाएंगे पारा शिक्षक
मोरहाबादी मैदान में काला झंडा दिखाएंगे पारा शिक्षक

लोहरदगा : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को प्लस टू नदिया हिन्दू उच्च विद्यालय परिसर में मजबूब हजाम की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आंदोलन को धारदार बनाने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसीम अंसारी ने कहा कि आठ नवंबर को सरकार के साथ पारा शिक्षक संघ की बैठक विफल रही। अब सभी पारा शिक्षक 15 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में जुटेंगे। इसके बाद भी झारखंड सरकार के मुखिया रघुवर दास पारा शिक्षकों के स्थायीकरण की घोषणा करेंगे तो ¨जदाबाद का नारा लगाया जाएगा। घोषणा नहीं करने के सूरत में मुर्दाबाद के नारों के साथ-साथ काला झंडा दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए सभी पारा शिक्षक तैयारी कर लें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में पारा शिक्षक मोरहाबादी मैदान में जुटें। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव लाल उमाशंकर नाथ शाहदेव ने कहा कि झारखंड सरकार के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी पारा शिक्षकों को बांटने का काम कर रहे हैं, लेकिन वे अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो पाएंगे। हम एम थे, एक रहेंगे और अपनी स्थायीकरण की मांग मनवा कर रहेंगे। यदि 15 नवंबर को झारखंड सरकार स्थायीकरण की घोषणा नहीं करती है तो आंदोलन को तेज करते हुए घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम करेगी। साथ ही सत्तापक्ष के विधायक के समक्ष घेरा डाला जाएगा वहीं चुनाव के समय विधायक व सांसदों का गांव में विरोध किया जाएगा। बैठक में हसन अंसारी, साधु उरांव, सुबोध साहू, विशेषण भगत, अवधेश शर्मा, मुस्ताक अनवर, सोहराई उरांव, प्रयाग साहू, धनंजय शाहदेव, संजय सिन्हा, सफीक अंसारी, रजाउल रहमान, जयनारायण महतो, लाल सत्येंद्र नाथ शाहदेव, दिगंबर मिश्रा, दीपक कुमार पांडे, ईश्वर राम, विजय ¨सह, नजीर अंसारी, नारायण भगत, सोमरा उरांव, शनि उरांव, प्रमिला भगत, पुष्पा खलखो, जयरानी, उमेश शाह आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.