विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोहरदगा में जर्जर सड़कों और पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान, प्रशासन की उदासीनता पर सवाल

Published: Sun, 05 Oct 2025 04:21 PM (IST)

लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड में एक दर्जन से अधिक सड़कें जर्जर हैं जिससे ग्रामीणों का जीवन कठिन हो गया ...और पढ़ें

सड़कें बदहाल कोई नहीं पूछता है हाल
सड़कें बदहाल कोई नहीं पूछता है हाल

HighLights

  1. कैरो प्रखंड में दर्जन भर सड़कें जर्जर |
  2. सड़कों में दो से तीन फीट तक गड्ढे |
  3. पेयजल आपूर्ति योजना पांच वर्षों से खराब |

शंभू प्रसाद साेनी, कैरो (लोहरदगा)। लोहरदगा जिला के कैरो प्रखंड के दर्जन भर से अधिक सड़कों की स्थिति बदहाल है। जर्जर सड़क में चलना लोगों के मुश्किल हो रहा है। सड़कों के निर्माण को लेकर न किसी प्रतिनिधि को चिंता है और न अधिकारियों को। जर्जर सड़क में इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं कि राहगीरों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है।

कैरो प्रखंड मुख्यालय से गुड़ी पंचायत के चोगड़े मोड़ तक कच्ची सड़क की स्थिति नारकीय हो गई है। बरसात के दिनों में तो सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है। बरसात में उक्त सड़क से लोगों को आवागमन बंद कर देना पड़ता है।

सड़क में दो से तीन फीट तक गड्ढे

सड़क का उपयोग कैरो प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए बरवाटोली, नगड़ा, चिपो, बाघी सहित अन्य गांव के ग्रामीण करते हैं। सड़क में दो से तीन फीट तक गड्ढे हो गए हैं। अगर कोई अनजान व्यक्ति उक्त सड़क में आना-जाना करेगा तो, निश्चित रूप से दुर्घटना का शिकार होना पड़ेगा। सड़क के गड्ढे दूर से नहीं दिखाई देते हैं।

सड़क निर्माण को ले ग्रामीणों द्वारा कई बार अधिकारियों व प्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई है। लेकिन इस पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके अलावे पंचायत में पेयजल, स्वास्थ्य सहित अन्य समस्याएं हैं।

पेयजल समस्या भी है हावी

गुड़ी पंचायत के नगड़ा बरटोली गांव में विगत पांच वर्षों से लाखों की लागत से निर्मित पेयजलापूर्ति योजना खराब है। जिसके कारण लोगों को पेयजल समस्या उत्पन्न हो रही है। पंचायत के अन्य गांवों में भी पेयजल समस्या से लोग जूझ रहे हैं।

सबसे अधिक परेशानी गर्मी के दिनों में होती है। पंचायत में पेयजल के अलावे स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई आदि समस्याओं का अंबार है। ग्रामीणों द्वारा समस्या को ले प्रतिनिधि व अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई है, बावजूद इसपर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

क्या कहते हैं ग्रामीण

ग्रामीण ज्ञानचंद भगत कहते हैं कैरो प्रखंड की दर्जनों सड़कें बदहाल है। लेकिन कैरो से चोगड़े मोड़ जाने वाली सड़क की स्थिति बदतर हो गई है। जहां राहगीरों को चलने में पसीना छूट जाता है। सड़क निर्माण हो जाने से प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए आसन होता। सड़क निर्माण को ले किसी के भी द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।

गुड़ी पंचायत के अंगनु उरांव कहते हैं चोगड़े मोड़ से कैरो प्रखंड जाने वाली सड़क की स्थिति नारकीय है। बरसात के दिनों में तो सड़क में चलना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावे पंचायत में और भी समस्याएं हैं, जिसका निराकरण को ले जिले के वरीय अधिकारियों को पत्राचार कर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

जर्जर सड़कों को सूचीबद्ध करते हुए जिला भेजा जाएगा। छोटे सड़कों का निर्माण प्रखंड स्तर पर किया जाता है। लेकिन बड़ी सड़कों का निर्माण निविदा के माध्यम से कराया जाता है। सड़क का निर्माण कराने की पहल की जाएगी। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना पहली प्राथमिकता है।- छंदा भट्टाचार्य, बीडीओ, कैरो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।