लैंपस में धान की खरीददारी नहीं होने से किसान परेशान
संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरा प्रखंड मुख्यालय स्थित लैंपस में धान की खरीददारी नहीं होने से किसा
संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरा प्रखंड मुख्यालय स्थित लैंपस में धान की खरीददारी नहीं होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रखंड क्षेत्र के किसान अपने धान को बाजार में औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर हैं। प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश लोग कृषि कार्य पर आश्रित रहते हैं। ऐसे में उनके उत्पादों को अच्छे दाम नहीं मिलने से वे मायूस हैं। स्थानीय किसानों का कहना है कि लैंपस में धान का अच्छा दाम मिलता है, परंतु सरकार द्वारा अभी तक धान की खरीददारी शुरू नहीं की गई है। जिसके कारण वे खुले बाजार में धान को औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर हैं। मामले में कैरो लैंपस के अध्यक्ष बजरंग उरांव का कहना है कि धान खरीददारी के लिए विभागीय आदेश नहीं मिला है, मिलने के साथ ही किसान के धान की खरीददारी शुरू की जाएगी।