कर्फ्यू के दौरान हथियार के साथ उपद्रवी गिरफ्तार
??????? ??? ????????? ?? ???? ?? ???? ????? ?? ??? ??? ??????? ?? ????? ??????? ???????? ?? ???-????? ?????? ??? ????? ?? ?? ???? ??????? ??? ??? ???
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा में पत्थलबाजी की घटना से उपजे विवाद के बाद लगे कर्फ्यू के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लोहरदगा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा लोहरदगा के अलग-अलग हिस्सों से उपद्रव फैलाने के संदेह में दर्जनभर लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस इन सभी से भी पूछताछ कर सच्चाई का पता लगाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि कर्फ्यू के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के इंतजाम के बीच उस समय पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली, जब पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस को संदेह हुआ तो तत्काल उसकी तलाशी ली। जिसमें उसके पास से एक हथियार बरामद हुआ। युवक की बातचीत से पुलिस को संदेह हुआ है। वह बार-बार अपना बयान बदल रहा था। इधर पुलिस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों से एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर हिसा में शामिल होने की पड़ताल भी शुरू कर दी है। पुलिस के आला अधिकारी खुद पूरी जांच प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। बहरहाल लोहरदगा पुलिस की सख्त कार्रवाई की वजह से धीरे-धीरे अब उपद्रवियों के चेहरे भी सामने आने लगे हैं।