भंडरा में एसीबी के हत्थे चढ़ा हल्का कर्मचारी
भंडरा (लोहरदगा) : भंडरा अंचल के हल्का कर्मचारी हरिनंदन महली को भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते
भंडरा (लोहरदगा) : भंडरा अंचल के हल्का कर्मचारी हरिनंदन महली को भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते की टीम ने मंगलवार को तीन हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा। हल्का कर्मचारी को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम उसे अपने साथ रांची ले गई। हल्का कर्मचारी जमीन का आनलाइन रशीद काटने के नाम पर ग्रामीण से तीन हजार रुपए रिश्वत ले रहा था। बताया जाता है कि भंडरा थाना क्षेत्र के उदरंगी गांव निवासी बुलू महली के पुत्र रामबीर महली को जमीन का आनलाइन रशीद कटाना था। इसे लेकर उसने रांची जिले के नरकोपी थाना क्षेत्र के बाजरा गांव निवासी स्व. बेनी महली के पुत्र भंडरा अंचल के हल्का कर्मचारी हरिनंदन महली से संपर्क किया। हरिनंदन महली ने जमीन रशीद काटने के नाम पर रामवीर महली से तीन हजार रुपए की मांग की। कई बार विनती करने पर भी हरिनंदन महली नहीं माना तो रामवीर ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता के रांची टीम से कर दी। जिसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता के रांची के पुलिस अधीक्षक असीम विक्रांत ¨मज के निर्देश पर एसीबी की टीम भंडरा पहुंच कर मामले की जांच की। मामले में सच्चाई पाए जाने पर मंगलवार को एसीबी की टीम रांची से भंडरा पहुंची। टीम के दिए पैसे को रामवीर ने जैसे ही हरिनंदन महली को दिए तो एसीबी की टीम ने हरिनंदन महली को रंगे हाथ धर दबोचा। इसके बाद उसे अपने साथ रांची ले गई। भंडरा में विगत दो वर्ष के भीतर एसीबी की यह दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले साल 2016 में एसीबी की टीम ने कनीय अभियंता को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।