सेन्हा प्रखंड में दो दिनों में जोड़े गए 495 मतदाताओं क नाम
लोहरदगा में न्यू वोटर का नाम जोड़ा गया।
संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड के विभिन्न गांवों में बीडीओ सच्चिदानंद महतो ने मतदान केंद्र व बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण किया। दो दिवसीय मतदाता सूची पुर्नरीक्षण कार्य में 495 मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ा गया। मौके पर बीडीओ सच्चिदानंद महतो ने चितरी, डांडू, अंबाटोली, तोड़ार, सेरेंगहातु, बरही आदि गांवों में भ्रमण करते हुए मतदान केंद्रों का जायजा लिया। प्रखंड क्षेत्र के चितरी मध्य विद्यालय एवं डांडू उच्च विद्यालय मतदान केंद्र के बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो ने कहा कि दो दिन डोर टू डोर मतदाता सूची बनाया गया जिसमें मतदाता सूची में छुट गए मतदाताओं का नाम जोड़ा गया। जोड़े गए मतदाताओं में 404 महिला मतदाता एवं 91 पुरुष मतदाता शामिल हैं। मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी जगरनाथ उरांव, सत्यकाम श्रीवास्तव, महेरुन निशा आदि मौजूद थे।