कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू
लोहरदगा के कुडू में कलश स्थापना के साथ नवरात्र शुरू हो गया।
संवाद सूत्र, कुडू (लोहरदगा) : कुडू प्रखंड क्षेत्र में रविवार को कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र का भक्तिभाव से शुभारंभ हुआ। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों, पूजा पंडालों और घरों में कलश स्थापित कर देवी दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री का पूजन भक्तिभाव के साथ पूजा कर प्रसाद का वितरण किया गया। प्रखंड के बड़की चांपी स्थित दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के साथ 10 दिन तक चलने वाली दुर्गा पूजा त्योहार का विधिवत शुभारंभ पुरोहित अनूप देव पौराणिक द्वारा यजमान लाल अशोक नाथ शाहदेव द्वारा कराई गई। मौके पर अनूप देव पौराणिक ने बताया कि बड़की चांपी दुर्गा मंदिर का की स्थापना 1932 में हुई थी। उस समय से आज तक अनवरत भक्ति भाव के साथ माता का पूजन विधिवत होते आ रहा है। प्रथम दिन के पूजा में भूपाल पाठक, यदुनंदन तिवारी, अतुल पाठक, मनोज साहू, लाल पंचम नाथ शाहदेव, अवधेश पाठक, कामेश यादव, नीरज प्रसाद, दुबराज वर्मा, कुडू प्रमुख परिवा मुंडा, नारायण पांडेय, केदार महतो, फलिंद्र यादव, संतु महतो, नीलकमल तिवारी, दीपक अग्रवाल, लाल गौरीशंकर, ओमप्रकाश प्रजापति, शिव कुमार, मुंशी महतो, अमोद पाठक, मैदान महतो, भवानी मिज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।