प्रकृति पूजा आदिवासियों की पहचान
सेन्हा (लोहरदगा) : प्रखंड के अर्रु मैदान में करमा पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन सरना प्रार्थना
सेन्हा (लोहरदगा) : प्रखंड के अर्रु मैदान में करमा पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन सरना प्रार्थना सभा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि विधायक चमरा ¨लडा ने दीप प्रज्ज्वलित कर करमा पूर्व संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर उन्होंने कहा कि प्रकृति पूजक आदिवासियों का महत्वपूर्ण पर्व करमा है। प्रकृति की पूजा आदिवासियों की पहचान रही है।
उन्होंने सभी को करमा पर्व की बधाई देते हुए कहा कि करमा पर्व प्रकृति से हम लोगों को जोड़ता है। यह पर्व हमें अपनी संस्कृति से जोड़े रखता है। सभी मिलजुल कर पर्व का आनंद लें। पूर्व संध्या कार्यक्रम में 130 खोड़हा दल के लोग विभिन्न गांव से शामिल हुए। इनके द्वारा पारंपरिक नृत्य एव गीत प्रस्तुत किया गया। विधायक चमरा ¨लडा के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। अर्र, भड़गांव, साके, कुदंगढ़ी, बदला, सुरसुरिया, सेन्हा, उगरा, एकागुड़ी आदि गांव के लोगों ने भाग लिया। मौके पर शिवराम कच्छप, राधा तिर्की, बालेश्वर उरांव, रामावतार उरांव, जंगा भगत, सुखराम उरांव, विजय उरांव, अर¨वद उरांव, कुंती उरांव, गंगा उरांव, किरण उरांव, सोनम उरांव, अनिता उरांव, केश्वर उरांव, रामजीत उरांव, आरत, गीता, सुमित उरांव मौजूद थे।