राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे जिले के कोच व खिलाड़ी
लोहरदगा में के कोच व खिलाड़ी नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
संवाद सहयोगी, लोहरदगा : दिल्ली मे आयोजित 65वें एसजीएफआइ कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी व कोच झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिले के कुश्ती खिलाड़ी साहिल अंसारी झारखंड राज्य विद्यालय टीम में झारखंड टीम के कोच अजीत भगत, सत्यनारायण महली ये तीनों इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए जिले को गौरवांवित करने का काम करेंगे। जिला कुश्ती संघ के सचिव सह टीम के कोच अजीत भगत ने कहां है कि झारखंड टीम पहले से काफी मजबूत टीम बन कर उभरी है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से झारखंड के खिलाड़ी दर्जन भर मैडल जीतने का दम रखते हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आगामी 16 नवंबर से 22 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर से खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाड़ी व कोच का झारखंड टीम में चयन होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, जिला खेल अधिकारी नारायण राम, कार्यकारी अध्यक्ष विमलकांत सिंह, गौतम कुमार भगत, अशोक यादव, नेसार अहमद, संजीव कुमार रेडडी, सुखेर भगत, राम लखन साहू, आशिष कुमार, विनोद सिंह खेरवार, मनोज गोप, राजगीर चौधरी, हरिओम प्रजापति, बीके बालांजिन्नप्पा, महादेव उरांव, मदन मोहन पांडे, पप्पू कुमार साहू, उदय गुप्ता, सोमा उरांव, धर्मेंद्र भगत, सतीश रंजन, आशीष कुमार आर्य, अजय महतो, रामकिशोर टाना भगत, महताब आलम, अजय प्रसाद, विनोद उरांव, जितेंद्र उरांव, नितेश उरांव, कपिदर मोहन लकड़ा, लखन राम, फुलदेव उरांव एवं अरविद उरांव आदि ने बधाई दी है।