सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस
लोहरदगा जिले के कुडू में शनिवार को मुहर्रम का त्योहार सौहार्द के साथ मनाया गया। जिसमें विभिन्न धर्म, समुदाय और वर्ग के लोग शामिल हुए। लोगों ने मुहर्रम के मौके पर ईमाम हुसैन के नारों से वातावरण गूंजायमान हो उठा। त्याग, बलिदान, मातम और सच्चाई का पर्व मुहर्रम का जुलुश कुडू में हर्षोउल्लास और सौहार्द पूर्ण माहौल में धूमधाम से निकाला गया।
कुडू : कुडू प्रखंड में शनिवार को मुहर्रम का त्योहार सादगी के साथ मनाया गया। मुहर्रम पर्व में विभिन्न धर्म-समुदाय के लोग शामिल हुए। मुहर्रम के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने इमाम हुसैन के नारे लगाए। जिससे क्षेत्र कर वातावरण गूंजायमान हो उठा। त्याग, बलिदान, मातम और सच्चाई का पर्व मुहर्रम का जुलूस कुडू में सौहार्द पूर्ण माहौल में निकाला गया।
कुडू प्रखंड मोड़ में चंडू, ननतिलो, टाकू, कुडू, लावागांई के अखाड़े सहित विभिन्न गांव से आए अखाड़ों का मिलान हुआ। यहां पर लाठी-डंडे और पारंपरिक हथियार के साथ अखाड़ों के खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र या अली या हुसैन के नारों से गूंजता रहा। शांतिपूर्ण माहौल में निकले जुलूस में शामिल मुस्लिम समाज के लोगों ने शान से तिरंगा भी लहराया। या हुसैन या अली के नारों के साथ साथ ¨हदुस्तान ¨जदाबाद के नारे भी लगाए। कुडू के इंदिरा गांधी चौक में तलवार बाजी में सफल रहे प्रतिभागियों को सीओ रविश राज ¨सह, कुडू के थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी, अंजुमन के अध्यक्ष शमशेर खान, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुदामा प्रसाद, धनुलाल, फहद खान, उप-प्रमुख खालिद अंसारी, नंदलाल तिवारी द्वारा सम्मानित किया गया। इससे पूर्व इस्माइल खलीफा ने सभी अतिथियों की पगड़ीपोशी कर हौसला बढ़ाया। मौके पर सीओ और थाना प्रभारी ने अंजुमन इस्लामिया कुडू के लोगों को शांतिपूर्ण वातावरण में मुहर्रम का त्योहार संपन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया। इंदिरा गांधी चौक से निकलकर जुलूस जिमा ईदगाह मैदान और चेटर स्थित कर्बला मैदान पहुंचा। जहां महिलाएं, बच्चों ने मेले का आनंद उठाया और अपने जरूरत के सामानों की जमकर खरीदारी की। इस दौरान पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद दिखे। एसडीपीओ अर¨वद वर्मा खुद भी जुलूस के साथ चलकर पूरी निगरानी कर रहे थे। मुहर्रम जुलूस के सफल और शांति पूर्ण संचालन में अफसर खान, दानिश अहमद लाला, अरशद खान, आरिफ खान, तनवीर खान, आर•ाू, शाहरुख आदि की अहम भूमिका रही।