अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता में दिखा सौहार्द
किस्को : मुहर्रम के मौके पर किस्को प्रखंड क्षेत्र में सौहार्द की झलक देखने को मिली। जिसमें कई गांव क
किस्को : मुहर्रम के मौके पर किस्को प्रखंड क्षेत्र में सौहार्द की झलक देखने को मिली। जिसमें कई गांव के लोगों के अलावे विभिन्न धर्म और समाज के लोग शामिल हुए। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में मुहर्रम का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर कई स्थानों में मेला, जुलूस का आयोजन हुआ। इसके साथ-साथ किस्को प्रखंड मुख्यालय में धूमधाम के साथ मुहर्रम जुलूस निकाला गया। जिसमें विभिन्न अखाड़ों द्वारा अस्त्र-शस्त्र चालन का प्रदर्शन भी किया गया। मुहर्रम मेला देखने के लिए किस्को में भीड़ उमड़ पड़ी। इसके साथ-साथ लोगों में काफी उत्साह देखा गया। इस मुहर्रम त्योहार को देखने के लिए विभिन्न समुदाय एवं धर्म के लोग शामिल हुए। हर साल की तरह इस वर्ष भी मिलजुलकर व अमन-चैन के साथ और पूरे हर्षोल्लास के साथ मुहर्रम का त्योहार मनाया गया। मुस्लिम समाज के युवाओं द्वारा पारंपरिक रूप से अस्त्र-शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया गया। युवाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। आयोजन समिति द्वारा प्रतिभाओं व खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। त्योहार, मेला को लेकर सुरक्षा की ²ष्टि से पुलिस जवान की तैनाती की गई थी। साथ ही मुहर्रम एवं करमा पूजा को लेकर शुक्रवार को विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय बंद रहे।