Move to Jagran APP

12 राज्यों से 301 कामगार पहुंचे लोहरदगा

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : रोजी-रोजगार की तलाश में परदेश गए कामगारों का गृह वापसी प्रक्रिया निरंतर ज

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 09:22 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 09:22 PM (IST)
12 राज्यों से 301 कामगार पहुंचे लोहरदगा
12 राज्यों से 301 कामगार पहुंचे लोहरदगा

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : रोजी-रोजगार की तलाश में परदेश गए कामगारों का गृह वापसी प्रक्रिया निरंतर जारी हैइस क्रम में गुरुवार को देश के 12 राज्यों से 301 कामगार लोहरदगा पहुंचे। सभी कामगारों का नियमित स्थान पर स्क्रीनिग जांच की प्रक्रिया अपनाई गई। जिसके बाद 41 लोगों को सिस्टम क्वारन्टीन, 82 लोगों को होम क्वारन्टीन और 178 लोगों को होम आइसोलेशन पर रखा गया। झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों के साथ-साथ देश भर से लोहरदगा पहुंचने वाले 301 कामगारों में महाराष्ट्र, ओड़िशा, पंजाब और तमिलनाडू 1-1, कर्नाटक और केरला से 2-2, आंध्र प्रदेश से 04, तेलंगाना से 05, पश्चिम बंगाल से 23, झारखंड के विभिन्न जिलों से 52, बिहार से 95 और उत्तर प्रदेश से 114 कामगार शामिल हैं। इधर विदेश से अब तक 342 लोग लोहरदगा आ चुके हैं। इनमें 12 होम क्वारेंटीन में हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.