जनता की समस्याओं का होगा निराकरण : मंत्री
लोहरदगा झारखंड सरकार के मंत्री सह लोहरदगा के विधायक डा. रामेश्वर उरांव ने बुधवा
लोहरदगा : झारखंड सरकार के मंत्री सह लोहरदगा के विधायक डा. रामेश्वर उरांव ने बुधवार को लोहरदगा शहरी क्षेत्र के बरवाटोली स्थित कार्यालय में जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी। मंत्री के समक्ष विधानसभा क्षेत्र के सैंकड़ों ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखी। साथ ही अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर लिखित आवेदन भी दिया। जिसमें राजस्व विभाग, जनवितरण, पेयजलापूर्ति, जेएसएलपीएस, सड़क, बिजली, आंगनबाड़ी, आवास योजना, कृषि एवं अन्य विभागों के कई गंभीर मामलों को रखा। इनमें सर्वाधिक अंचल से संबंधित शिकायतें आई। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मंत्री ने सभी को आवेदनों को सूचीबद्ध कर संबंधित विभाग को अग्रसारित करते हुए पदाधिकारियों को अविलंब समस्याओं के समाधान करने का निर्देश दिया।
मंत्री ने कहा कि जनता दरबार में हर कोई अपनी समस्या बेझिझक होकर रखे। प्राथमिकता के आधार पर उसका समाधान करने की दिशा में पहल की जाएगी। जनता की समस्याओं को सुनने के लिए प्रतिबद्ध हूं। लोगों ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें क्षेत्र की जिम्मेवारी सौंपी है, उसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करुंगा। मौके पर राज्य सभा सदस्य के प्रतिनिधि अशोक यादव, विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, डा. अजय शाहदेव, सुखैर भगत, हाजी शकील अहमद, नेसार अहमद, रामाधार पाठक, जगदीप भगत, दीपक महतो, संतोष महतो, सामूल अंसारी, अख्तर अंसारी, आजाद खान, नंदू शुक्ला, अनीश खान, फहाद खान, अमृता भगत, सीमा भगत, समीम अंसारी, असलम अंसारी, कैश आलम, राजेश लाल, नेसार खान, सद्दाम अंसारी, अमानत अंसारी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग मौजूद थे। केंद्र सरकार के वादे पर करेंगे भरोसा : मंत्री
लोहरदगा : जनता दरबार के क्रम में विधायक सह मंत्री डा. रामेश्वर उरांव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गृह मंत्री सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की है। जिसमें गृह मंत्री ने झारखंड के विकास को लेकर हर संभव सहयोग करने की बात कही है। वे केंद्र सरकार और गृह मंत्री के वादे पर भरोसा करेंगे। हम पहले से ही कह रहे हैं कि झारखंड आदिवासी बहुल, गरीब और पिछड़ा राज्य है। केंद्र सरकार के सहयोग से विकास को लेकर हम कदम बढ़ा सकते हैं, परंतु अब तक ऐसा नहीं हुआ था। जीएसटी और डीवीसी के मुद्दे पर भी भरोसा मिला है। उम्मीद करते हैं कि केंद्र सरकार अपना वादा जरूर पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध में कमी आई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लोहरदगा में बाईपास सड़क निर्माण कराने की बात कही गई है।