आरडी सरस्वत शिशु मंदिर में मकर संक्रांति पर्व का आयोजन
लोहरदगा में मकर संक्रांति पर्व का आयोजन
संवाद सहयोगी, लोहरदगा : श्री हरि वनवासी विकास समिति द्वारा संचालित रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया। मौके पर शिक्षकों ने विद्यालय के बच्चों को मकर संक्रांति उत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके पश्चात सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने तिल, चुड़ा, लड्डू, तिलकुट खाकर त्योहार मनाया। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा. राज मित्तल ने कहा कि यह भारतीय संस्कृति की अति प्राचिनतम त्योहार है। सूर्यदेव जब धनु राशि से मकर पर पहुंचते हैं तो मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन स्नान, पूजन के पश्चात तील से बने सामग्री व चुड़ा, गुड़ व दही का सेवन किया जाता है। उन्होंने कहा कि सूर्य का धनु राशि से मकर राशि पर जाने का महत्व इसलिए है क्यों की इस समय सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाता है। उत्तरायण को देवताओं का दिन माना जाता है, इसलिए इस दिन को विशेष माना जाता है। मौके विद्यालय के शिक्षक-शिक्षकाएं व विद्यार्थी मौजूद थे।