Move to Jagran APP

लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक नागरिक का दायित्व सबसे महत्वपूर्ण : मंत्री

भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन है। आज वह दिन है जब हमें स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात अपने अधिकारों एवं क‌र्त्तव्यों की एक लिखित व्यवस्था मिली थी। नि:संदेह स्वतंत्र भारत के गणतंत्र में हमें खुलकर जीने एवं विकास का अधिकार है। इस दिन को प्राप्त करने में हमारे देशवासियों की कुर्बानी को कतई भुलाया नहीं जा सकता है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Jan 2019 10:15 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jan 2019 10:15 PM (IST)
लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक नागरिक का दायित्व सबसे महत्वपूर्ण : मंत्री
लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक नागरिक का दायित्व सबसे महत्वपूर्ण : मंत्री

लोहरदगा : भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन है। आज वह दिन है जब हमें स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात अपने अधिकारों एवं क‌र्त्तव्यों की एक लिखित व्यवस्था मिली थी। नि:संदेह स्वतंत्र भारत के गणतंत्र में हमें खुलकर जीने एवं विकास का अधिकार है। इस दिन को प्राप्त करने में हमारे देशवासियों की कुर्बानी को कतई भुलाया नहीं जा सकता है। इसमें झारखंड राज्य एवं लोहरदगा जिले के कई स्वतंत्रता सेनानियों ने भी अहम भूमिका निभायी है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक नागरिक का दायित्व सबसे महत्वपूर्ण है। लोहरदगा जिला विकास के पथ पर लगातार अग्रसर है। उक्त बातें लोहरदगा के बीएस कालेज स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित राज्य के नगर विकास एवं परिवहन मंत्री सीपी ¨सह ने कही। सीपी ¨सह झंडोत्तोलन के बाद आम लोगों के बीच राज्य और लोहरदगा जिले के विकास के आंकड़ों को प्रस्तुत कर रहे थे। प्रत्येक व्यक्ति को रोजगार की सुविधा, विद्युत, पानी, स्वास्थ्य की व्यवस्था एवं अन्य सामाजिक, आर्थिक कल्याणकारी कार्यों के प्रति राज्य सरकार सजग है। इस दिशा में निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। मनरेगा से प्रत्येक व्यक्ति को काम मिले, सरकार के इस संकल्प को साकार करने के लिए जिले में मनरेगा योजना संचालित की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रत्येक व्यक्ति को अपना मकान, राज्य एवं केंद्र सरकार की इस अति महत्वाकांक्षी योजना को प्रभावी करने के लिए 2011 की सामाजिक, आर्थिक एवं जातीय आधारित जनगणना को आधार मानते हुए सभी आवासहीन एवं दो कमरों तक के कच्चा मकान में करने वाले परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने का सतत प्रयास किया जा रहा है। यह योजना 2016-17 में प्रारंभ की गई है। वर्ष 2018-19 तक कुल 7899 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृती दी गई है। 5310 परिवारों का आवास पूर्ण हो चुका है। शेष 2589 परिवारों को आवास शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगा। प्रधानमंत्री जन आरोग्य-आयुष्मान भारत बीमा योजना प्रारंभ की गई है। इस कड़ी में जिले में अब तक 956 सुयोग्य लाभुकों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत बीमा येाजना के तहत लाभान्वित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत सात किस्तों में कुल 40 हजार रूपए की अनुदान राशि उनके नामित खाते में भुगतान की जाएगी। जिले में कुल 749 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक विकास के लिए कार्यक्रम पूर्व से संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना प्रारंभ की गई है। 2018-19 में 3216 क्वींटल धान का एवं 200 क्वींटल गेहूं का बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया गया है। प्रधानमंत्री कृषि ¨सचाई योजना में वर्ष 2018-19 में 750 हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रिप एवं मिनी स्प्रिंकलर 90 प्रतिशत अनुदान पर अधिष्ठापित करने का लक्ष्य है। जिले के दो किसानों अखिलेश कुमार ¨सह एवं राजकिशोर महतो को उप विकास आयुक्त के नेतृत्व में इजरायल भेजा गया था। 2018-19 में चार कृषि उपकरण बैंक की स्थापना इस जिले में किया जाना है। टाना भगत टोलों में 5 सौर जलापूर्ति योजना के तहत जलापूर्ति की जा रही है। इससे पूर्व मंत्री द्वारा झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई। साथ ही परेड का निरीक्षण किया गया। उसुलाईन कांवेंट बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया। इससे पूर्व मंत्री के आगमन पर पारंपरिक रूप से अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के तहत विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संगठनों द्वारा झांकी प्रस्तुत की गई। इसके अलावा विभिन्न टुकड़ियों द्वारा परेड का संचालन किया गया। कार्यक्रम में पीडीजे चंद्रप्रकाश अस्थाना, डीसी आकांक्षा रंजन, पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, अपर समाहर्ता रंजित कुमार सिन्हा, जिला परिषद अध्यक्ष सुनैना कुमारी, उप विकास आयुक्त आर रोनिटा, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, अनुमंडल पदाधिकारी ज्योति झा, डीटीओ अमित बेसरा, जिला शिक्षा अधीक्षक रतन कुमार महावर, सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार, चंद्रशेखर अग्रवाल, राजमोहन राम, एसडीपीओ अरिवंद कुमार वर्मा, डीएसपी अजय कुमार, थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक शैलेश प्रसाद, पुलिस निरीक्षक अजय प्रसाद, मनीषा तिर्की, पंकज झा, ईओ सुधीर कुजूर, विशालदीप खलखो, गौतम भगत, राजकुमार वर्मा, चौधरी एहसान मोइज, ओमप्रकाश ¨सह सहित जिले के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आम लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.