जनता की समस्या का प्राथमिकता के साथ होगा निदान : मंत्री
लोहरदगा के विधायक सह झारखंड सरकार मंत्री ने जनता दरबार का आयोजन किया।
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा के विधायक सह झारखंड सरकार के वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डा. रामेश्वर उरांव शनिवार को लोहरदगा शहरी क्षेत्र के बरवाटोली स्थित कार्यालय में जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी। मंत्री के समक्ष क्षेत्र के सैंकड़ों फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। इसे लेकर लोगों ने लिखित आवेदन भी मंत्री को दिया। जिसपर मंत्री ने लोगों के आवेदनों को सूचीबद्ध कर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर जरूरत के अनुसार अविलंब समाधान के निर्देश दिया। जनता दरबार में मंत्री के समक्ष राजस्व विभाग, जनवितरण, पेयजलापूर्ति, सड़क, बिजली, आंगनबाड़ी, आवास योजना, कृषि एवं अन्य विभागों से संबंधित मामलों को लोगों ने रखा। इनमें सर्वाधिक मामले अंचल से जुड़ी हुई आई, जिसे सुधारने के लिए मंत्री ने संबंधित को निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि जनता दरबार में हर कोई अपनी समस्या बेझिझक होकर रखे। प्राथमिकता के आधार पर उसका समाधान करने की दिशा में पहल की जाएगी। लोगों की सेवा करने को लेकर लोहरदगा की जनता ने उन्हें जिम्मेवारी सौंपी है। जिसे पूरा करना उनकी जिम्मेवारी बनती है। मौके पर मंत्री डा. रामेश्ववर उरांव के पुत्र रोहित प्रियदर्शी उरांव, विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, रास सदस्य के प्रतिनिधि अशोक यादव, डा. अजय शाहदेव, हाजी शकील अहमद, सुखैर भगत, पावन एक्का, जगदीप भगत, नेसार अहमद, दीपक महतो, सत्यदेव भगत, शेखर भगत, संतोष महतो, सामुल अंसारी, अख्तर अंसारी, आजाद खान, नंदू शुक्ला, अनीश खान, अमृता भगत, सीमा भगत, समीम अंसारी, असलम अंसारी, कैश आलम, राजेश लाल शाहदेव, नेसार खान, सद्दाम अंसारी, अमानत अंसारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग उपस्थित थे।
----
विकास के वादे को पूरा कर रही सरकार : रामेश्वर
लोहरदगा में झारखंड सरकार के मंत्री डा. रामेश्वर उरांव ने मीडिया से बातचीत के क्रम में कहा कि राज्य में विकास के वादे को झारखंड सरकार पूरा कर रही है। हमने जब सत्ता संभाली तो राज्य के समक्ष कई समस्याएं थी। लोगों के पास रोजगार और पेट भरने के लिए अनाज तक नहीं था। कोरोना वायरस के संक्रमण जैसी स्थिति से निपटते हुए हमने बजट में किए गए वादे को पूरा करने की दिशा में तेजी के साथ कदम बढ़ाया है। स्वास्थ्य, कृषि आदि के क्षेत्र में कई काम हुए हैं। राज्य सरकार के एक साल का काजकाज पूरी तरह से सफल रही है। आगे भी तीन महीनों में हम अपने लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ेंगे। जनता को समस्याओं से निजात दिलाने और विकास के वादे को लेकर सरकार तेजी के साथ काम कर रही है। आगामी 29 दिसंबर को राज्य सरकार एक साल के काम का लेखाजोखा जनता के बीच रखेगी।
---
मंत्री ने काटा केट, दी क्रिसमस की बधाई
लोहरदगा स्थित कार्यालय में मंत्री डा. रामेश्वर उरांव ने केट काटकर लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। कांग्रेसी नेता पावन एक्का केक ले कर पहुंचे हुए थे। मंत्री ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों की उपस्थिति में केट काट कर लोगों को क्रिसमस की बधाई देते हुए राज्य के विकास में सभी के सहयोग की अपेक्षा की। मंत्री ने कहा कि क्रिसमस का त्योहार खुशियों के साथ-साथ हमें आने वाले समय के लिए एक उर्जा का संदेश भी देता है।