Move to Jagran APP

बत्तख पालन कर महिलाएं स्वावलंबी बने : बीडीओ

किस्को प्रखंड के बगडू खनन क्षेत्र में हिडाल्को के जनसेवा ट्रस्ट क

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 10:56 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 10:56 PM (IST)
बत्तख पालन कर महिलाएं स्वावलंबी बने : बीडीओ
बत्तख पालन कर महिलाएं स्वावलंबी बने : बीडीओ

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : किस्को प्रखंड के बगडू खनन क्षेत्र में हिडाल्को के जनसेवा ट्रस्ट के माध्यम से 14 महिला समूहों के बीच बत्तख के चूजें का वितरण किया गया। मौके पर किस्को के प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल मिज ने कहा कि बत्तख पालन कर महिलाएं स्वावलंबी बनें। उन्होंने कहा कि स्वावलंबन के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह की महिला मंडल आत्मनिर्भर हो रही हैं। बगडू खनन क्षेत्र में हिडाल्को के सीएसआर के सहयोग से 14 समूहों को रांची स्थित रामकृष्ण मिशन संस्था से प्रशिक्षण देकर बत्तख पालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। बत्तख पालन के साथ-साथ बत्तखों के अंडे की बिक्री कर अच्छा मुनाफा कमा रही हैं। हिडाल्को जन सेवा ट्रस्ट द्वारा 14 स्वयं सहायता समूह के बीच 630 बत्तख के चूजे वितरित किए गए। मौके पर किस्को बीडीओ अनिल मिज ने कहा कि हिडाल्को के इस प्रयास से ग्रामीण क्षेत्र की महिला समूह आत्मनिर्भर बनकर आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेंगी। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए हिडाल्को प्रबंधन की तारिफ की और महिला समूहों को उत्साहवर्धन भी किया। मौके पर बगडू के सहायक महाप्रबंधक विद्यासागर सिंह, हिडालको जन सेवा ट्रस्ट के प्रमुख नीरज कुमार, मानव संसाधन विभाग के प्रबंधक श्वेता पाल, उप अधिकारी सीएसआर भास्कर सिन्हा, मानव संसाधन विभाग के वरीय अधिकारी मनोज कुमार, भूगर्भ शास्त्री गौरी शंकर प्रसाद, खनन अभियंता अनिल सिंह, अखिलेश सिन्हा, स्वागता मैती, भास्कर दास गुप्ता, रानी मिज, चैती उरांव, उषा मिज, अनिता देवी, बिलासमुनी देवी, बुधवा उरांव, इरकन बेक, संगी महिला मंडल, कल्याणी महिला समूह, जय सरना समेत कुल 14 महिला समूह के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिनमें ग्राम बगडू, दलदलिया, बांडी, नीचे बगडू, करम टोली, जामुन टोली, चोरगांईं आदि के सदस्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.