Move to Jagran APP

अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अ‌र्घ्य

जागरण संवाददाता लोहरदगा लोहरदगा जिले में चैती छठ महा पर्व को लेकर भक्ति की धारा वह ि

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Apr 2021 09:43 PM (IST)Updated: Sun, 18 Apr 2021 09:43 PM (IST)
अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अ‌र्घ्य
अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अ‌र्घ्य

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा जिले में चैती छठ महा पर्व को लेकर भक्ति की धारा वह निकली है। छठ महापर्व को लेकर रविवार को छठ व्रतियों ने अपने-अपने घरों में व्यवस्था करते हुए छठ मईया और भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य अर्पित किया। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर श्रद्धालुओं ने इस बार पूरी सतर्कता दिखाई है। श्रद्धालुओं ने छठ मईया और भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य अर्पित करते हुए अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की है। साथ ही सभी लोगों के लिए कोरोना संक्रमण से बचाव की प्रार्थना भी की है। छठ महापर्व को लेकर विगत कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी। घर-घर में छठ मईया के लोकगीत गाए जा रहे थे। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर किसी में श्रद्धा भाव नजर आ रहा था। हालांकि इस बार लोगों ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर ही पूजा-अर्चना की। बाहर के लोगों और दूसरे परिचित लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया था। बावजूद इसके लोगों ने दूर से ही सही छठ मईया को नमन किया। कुछ एक स्थानों में नदी तट और तालाब में भी छठ मईया को अ‌र्घ्य अर्पित किया गया। यहां पर भी शारीरिक दूरी के नियमों का पालन किया गया था। छठ महापर्व में सहभागी बनने को लेकर यूं तो हर साल लोग उमड़ पड़ते हैं, परंतु इस वर्ष विपरीत परिस्थितियों की वजह से लोगों ने सतर्कता दिखाई। हालांकि छठ महापर्व का आयोजन जिनके घरों में हो रहा था। उनके यहां उत्साह देखते ही बन रहा था। छठ मईया के गीत बजने की वजह से पूरा वातावरण भक्तिमय हो चुका था। भक्ति की धारा बह रही थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.