Move to Jagran APP

इटकी में ट्रेन से कटकर कैरो के युवक की मौत

संवाद सूत्र कैरो (लोहरदगा) रांची-लोहरदगा रेलमार्ग पर इटकी थाना अंतर्गत पोल संख्या 339/8 के

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 10:57 PM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 10:57 PM (IST)
इटकी में ट्रेन से कटकर कैरो के युवक की मौत
इटकी में ट्रेन से कटकर कैरो के युवक की मौत

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : रांची-लोहरदगा रेलमार्ग पर इटकी थाना अंतर्गत पोल संख्या 339/8 के समीप ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान कैरो थाना क्षेत्र के पोखराटोली गांव निवासी कमरुद्दीन अंसारी के पुत्र रयूम अंसारी (26 वर्ष) के रूप में हुई। बताया जाता है कि रयूम दिमागी रूप से बीमार चल रहा था और विगत बुधवार को अपने भाई से मिलने वह रांची गया था। इसी बीच गुरुवार की सुबह इटकी रेलवे स्टेशन के पास ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा, जिसके बाद उसकी पहचानी कराने का प्रयास किया गया। पर स्थानीय स्तर पर उसकी पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद मृतक के पॉकेट में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान रयूम अंसारी के रूप में हुई। स्वजनों का मानना है कि वह गुरुवार की सुबह आरएल-1 यात्री रेलगाड़ी से नगजुआ लौट रहा होगा। इसी दौरान ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई होगी। जिसकी जानकारी मृतक के स्वजनों को मिली। इटकी थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। किशोरी ने जहर खाकर दी जान

loksabha election banner

संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा) : भंडरा थाना क्षेत्र के मसमानो सेमर टोली गांव में किशोरी ने गुरुवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी द्वारा आत्महत्या करने के कारणों के बारे में स्वजनों को कोई जानकारी नहीं है। किशोरी को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया था। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि भंडरा थाना क्षेत्र के मसमानो सेमर टोली गांव निवासी सुलेंद्र साहू की पुत्री आरती कुमारी (16 वर्ष) ने गुरुवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घर में उल्टियां होने पर परिजनों ने तत्काल आरती को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया था। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरती के पिता सुलेंद्र साहू का कहना है कि उन्होंने सुबह में आरती से कहा था कि वह स्कूल क्यों नहीं जा रही है। इस बात की जानकारी उन्हें नहीं थी कि स्कूल बंद हो चुका है। आरती की सहेली ने आरती को स्कूल जाने के लिए उनसे बात की थी। इसी बात को लेकर उन्होंने आरती से स्कूल जाने को कहा था। इसके बाद अचानक से आरती ने कुछ खा लिया। जिससे उसे उल्टियां होने लगी। गंभीरावस्था में आरती को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने आरती की जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद भंडरा थाने पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। किशोरी की मौत से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी के साथ मारपीट का आरोपित पति गिरफ्तार, जेल

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरो थाना क्षेत्र के उतका गांव में पत्नी के साथ मारपीट करने एवं जान से मार देने के मामले में सुमंती देवी ने पति प्रमोद सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में कैरो थाना पुलिस ने कांड में अनुसंधान करने के बाद आरोपित प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। बताया जाता है कि भंडरा थाना क्षेत्र के चट्टी निवासी प्रमोद सिंह की पहली पत्नी सुमंती देवी ने पति पर मारपीट कर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसपर कैरो थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। फाइनेंस कंपनी से लूट के मामले में प्राथमिकी दर्ज

संवाद सूत्र, कुडू (लोहरदगा) : लोहरदगा-लातेहार जिले के सीमावर्ती कुडू और चंदवा थाना की सीमा पर कुडू थाना क्षेत्र के महादेव मंडा पुलिया के समीप बुधवार की देर शाम भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी के साथ दो लाख रुपये की हुई लूट के मामले में कुडू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मोटरसाइकिल सवार चार अपराधियों ने मारपीट करते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया था। प्रारंभ में कुडू और चंदवा थाना क्षेत्र के सीमा विवाद को लेकर प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी। इसके बाद मामले में जांच के उपरांत गुरुवार को कुडू थाना में कांड संख्या 41/20 में भादवि की धारा 427, 379 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। अब मामले में कुडू थाना पुलिस जांच में जुट गई है। गढ़वा जिले के गोराडीह निवासी मोहम्मद अकलीम अंसारी का पुत्र अमानत अंसारी बुधवार शाम लोहरदगा से भारत फाइनेंस कंपनी का पैसा कलेक्शन करते हुए अपने मोटरसाइकिल से शंख नदी मोड़-लुकईया मुख्य पथ होते हुए चंदवा लौट रहा था। इसी बीच दो मोटरसाइकिल में सवार चार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर अमानत अंसारी से लूट की घटना को अंजाम दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.