पूर्व विधायक ने किया माता के दर्शन, सबसे लिए मांगा आशीर्वाद
जागरण संवाददाता लोहरदगा दुर्गा महाष्टमी के मौके पर शनिवार को आजूस पार्टी कार्यकर्ताओं
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : दुर्गा महाष्टमी के मौके पर शनिवार को आजूस पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक सह आजसू के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कमल किशोर भगत ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के पूजा पंडालों का भ्रमण करते हुए माता के दर्शन किए। माता के दरबार मे माथा टेका और कोरोना काल से निजात दिलाने तथा जिले में अमन-चैन और सभी के लिए सुख-शांति की प्रार्थना की। पूर्व विधायक कमल किशोर भगत ने महाअष्टमी के मौके पर कुडू प्रखंड के सलगी, बड़की चांपी, ओपा, सुकुमार, छोटकी चांपी, लावांगाई, जीमा, माराडीह, जिलिग, पंडरा, हेंजला, चंदलासो, जिगी, उडुमुडू सहित शहरी क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडाल का भ्रमण किया। इसके अलावा कैरो प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडाल का भ्रमण करते हुए पूजा समिति के सदस्यों से हालचाल लिया। मौके पर आजसू नेता लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, रामनारायण प्रसाद, मनीष कुमार, विनोद कुमार राम, वरुण बैठा, सुनील राम, संतोष मांझी, नरेश कुमार, राजा, रामअवतार प्रसाद, आशीष कुमार आदि मौजूद थे।