Move to Jagran APP

महबूबा मुफ्ती ने तिरंगा का अपमान किया : आलोक साहू

जासं लोहरदगा लोहरदगा जिला के राजनीतिक कार्यकर्ता आलोक कुमार साहू ने जम्मू-कश्मीर के

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 09:06 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:06 AM (IST)
महबूबा मुफ्ती ने तिरंगा का अपमान किया : आलोक साहू
महबूबा मुफ्ती ने तिरंगा का अपमान किया : आलोक साहू

जासं, लोहरदगा : लोहरदगा जिला के राजनीतिक कार्यकर्ता आलोक कुमार साहू ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के उस बयान की कड़ी शब्दों में निदा किया है, जिसमें महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि मैं जम्मू कश्मीर के अलावा भारत के तिरंगा को नहीं उठाऊंगी। आलोक साहू ने कहा कि महबूबा मुफ्ती तिरंगा को नहीं उठाने की बात कहकर पूरे राष्ट्र का अपमान किया है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद एक विधान, एक संविधान एक संहिता, एक निशान का कानून लागू हो गया है। पूरे देश का गौरव हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद कश्मीरियों का भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हो गया है और उस तिरंगा को महबूबा मुफ्ती नहीं मानती है। आलोक साहू ने कहा कि देश के कानून से ऊपर कोई नहीं है। देश का संविधान किसी को तिरंगा का अपमान करने का अधिकार नहीं दिया है। तिरंगा का अपमान करना राष्ट्र द्रोह की श्रेणी में आता है। महबूबा मुफ्ती के इस वक्तव्य पर केंद्र सरकार को संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई करना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी तिरंगा का अपमान करने के लिए एक सौ बार सोचे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.