गरीबों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं
जागरण संवाददाता लोहरदगा नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष बलराम कुमार ने शनिवार को महाअष्ट
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष बलराम कुमार ने शनिवार को महाअष्टमी के मौके पर शहर के अमला टोली दुर्गा पूजा समिति के 49वें वर्षगांठ पर महाष्टमी का पूजन कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। मौके पर बलराम साहू ने 100 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा से बड़ा कोई भी धर्म-पुण्य का काम नहीं है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा में सभी लोगों को आगे आना चाहिए। हम सभी को माता शक्ति और संपन्नता दे कि हम दूसरों की सेवा इसी प्रकार से कर सकें। मौके पर अमला टोली दुर्गा पूजा समिति लोहरदगा के आजीवन संरक्षक बलराम साहू के साथ समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष विकास वर्मा, रूद्र साहू, विकास गुप्ता, संजय गुप्ता, मुकेश गुप्ता, रोहित, सतीश, सुमित, मनीष, अंकित, रोहन, सागर, इल्लू आदि मौजूद थे।