मां अंबे दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने किया पौधारोपण
संवाद सूत्र भंडरा (लोहरदगा) मां अंबे दुर्गा पूजा समिति भंडरा के तत्वावधान में शुक्रवार को
संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा) : मां अंबे दुर्गा पूजा समिति भंडरा के तत्वावधान में शुक्रवार को पंडाल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूजा समिति के सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मौके पर मां अंबे दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राधामोहन शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की शुद्धता के लिए पौधारोपण जरूरी है। हमें अपने भावी पीढि़यों को बेहतर जिदगी देने के लिए पौधारोपण करना चाहिए। इस दौरान पंडाल परिसर में फलदार पौधे लगाए गए। साथ ही समिति के सदस्यों ने पौधारोपण के साथ-साथ पेड़ कटाई की रोकथाम के लिए संकल्प लिया। पूजा समिति के संगठन मंत्री उत्तम गुप्ता ने कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को जागरूक होना होगा। मौके पर उत्तम गुप्ता, जुगल भगत, ललन सोनी, दिनेश साहू, अनित कुंदन, विकास सिंह, विनय साहू सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।