Move to Jagran APP

सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए केंद्र पर दोषारोपण कर रही : मनीर

संवाद सूत्र किस्को (लोहरदगा) किस्को प्रखंड भाजपा के तत्वावधान में सेमरडीह गांव में कृषक च

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 10:48 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:08 AM (IST)
सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए केंद्र पर दोषारोपण कर रही : मनीर
सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए केंद्र पर दोषारोपण कर रही : मनीर

संवाद सूत्र, किस्को (लोहरदगा) : किस्को प्रखंड भाजपा के तत्वावधान में सेमरडीह गांव में कृषक चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें नए कृषि सुधार बिल के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि झारखंड में वर्तमान कांग्रेस एवं जेएमएम की सत्ता वाली सरकार अपनी नाकामियों एवं असफलता को छिपाने के लिए केंद्र पर दोषारोपण कर रहे हैं। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा किसान हित में बनाया गया कृषि सुधार बिल को भी गलत तरीके से आम जनता के बीच में रख रहे हैं जिससे किसानों को सही अधिकारों से वंचित करना चाह रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस निमित निरंतर नई-नई योजनाओं को बना रही है। केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई राशि को हेमंत सोरेन की सरकार खर्च भी नहीं कर पा रही है। केंद्र सरकार द्वारा दी गई सहयोग को भी सही से वितरण नहीं कर पाए हैं। राज्य के गोदामों में खाद्यान्न सड़ रहा है और गरीब भूख से मर रहे हैं। पर इसे देखने के वाला कोई नहीं है। झारखंड सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने वाला है, पर एक भी विकास कार्य शुरू नहीं किया है। इस वैश्विक महामारी के दौरान जितने भी हमारे कामगार लौटे हैं उन्हें दूसरे प्रदेश की कंपनियां अपने पैसे से हवाई जहाज, बस, ट्रेन आदि से ले जा रहे हैं। इसका मतलब है कि वह तकनीकी रूप से सक्षम है, परंतु सरकार उनके लिए भी प्रयास नहीं कर पाई है। झारखंड प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है, जबकि राज्य की सुरक्षा किसी भी मुख्यमंत्री के लिए पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। कृषक चौपाल में सुनील सिंह, प्रकाश नायक, मुन्ना उरांव, एतवा उरांव, सुकरा उरांव, सूरज कुमार एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.