कैरो में बहने लगी भक्ति की धारा
संवाद सूत्र कैरो (लोहरदगा) कैरो प्रखंड क्षेत्र में नवरात्र के 7वें दिन शुक्रवार को मंदिर
संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड क्षेत्र में नवरात्र के 7वें दिन शुक्रवार को मंदिर व पूजा पंडालों में प्रतिमा स्थापित कर वैदिक रीति-रिवाज के साथ प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं के पूजन को लेकर माता के दरबार के पट खोले गए। मंदिर खुलते ही मां के पहली दर्शन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा गया। भक्तों को माता के दर्शन हुए। पूजा आयोजन से भक्ति की धारा बहने लगी। कोरोना महामारी के कारण मंदिर परिसर में पूजा समिति द्वारा भीड़ एकत्रित होने नहीं दिया गया। वही ग्रामीणों द्वारा शारीरिक दूरी का पालन करते हुए माता के दर्शन किए गए। भक्तों द्वारा मां की सप्तमी पूजा की गई। प्रखंड क्षेत्र के हनहट, नगजुआ में पुरोहित द्वारा माता की सप्तमी पूजा कराई गई। कोरोना के कारण इस वर्ष मंदिरों में पंडाल का निर्माण नहीं कराया गया, परंतु साधारण साज सजावट की गई है। मां के दर्शन को लेकर मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मां के जयकारा से सारा वातावरण गुंजायमान हो रहा है।