जिले में फिर मिले तीन कोरोना संक्रमित
मिले तीन कोरोना संक्रमित
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा जिले में शनिवार को फिर से तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। तीनों ही लोगों की जांच रांची में हुई थी। इसमें तीनों लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसमें दो लोगों को तत्काल कोविड-19 केयर सेंटर में भर्ती किया गया है। जबकि एक वृद्ध दिव्यांग संक्रमित को उसके घर में होम आईसोलेशन में रखा गया है। इसके लिए घर के सदस्यों को संक्रमित को देखरेख के लिए आवश्यक जानकारियां दी गई है। संक्रमित लोगों में एक 75 वर्ष का वृद्ध दिव्यांग, एक 36 वर्ष का युवक और एक 55 वर्ष का पुरुष है। तीनों कोरोना संक्रमित असिम्प्टोमैटिक हैं। उसके स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर बनी हुई है। इस प्रकार जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या 268 पहुंच गई है। संक्रमित लोगों में एक शहर के पतराटोली का रहने वाला है। जबकि एक व्यक्ति बंगला रोड निवासी है। एक व्यक्ति कुडू प्रखंड क्षेत्र का रहने वाला है। कुडू के रहने वाले संक्रमित वृद्ध दिव्यांग हैं, जिसे होम आईसोलेशन में रखा गया है। जिले में अब तक कुल 140 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। वर्तमान में 125 सक्रिय मरीज हैं। जिले में कोरोना जांच लैब सील रहने के कारण फिलहाल संक्रमित लोगों की जांच रांची में हो रही है।