झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित
झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के लोहरदगा इकाई की बैठक गुरुवार को चेकनाका के समीप प्रभारी प्रधानाध्यापक रोजामत अंसारी की अध्यक्षता में हुई।
लोहरदगा : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के लोहरदगा इकाई की बैठक गुरुवार को चेकनाका के समीप प्रभारी प्रधानाध्यापक रोजामत अंसारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी 21 अक्टूबर को आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय धरना पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि यह धरना रांची में राजभवन के समक्ष होगी। जिसमें संघ से जुड़े लोहरदगा जिले के शिक्षक शामिल होंगे। ताकि शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित से उनकी मांगों को पूरा करने में प्रभाव पड़ सके। बैठक में धरना में शिक्षकों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रखंडवार जिम्मेवारी दी गई। जिसमें कुडू प्रखंड से मातुल अंसारी, तैयब अंसारी, किस्को प्रखंड से मोहम्मद असलम एवं लाल रवि नाथ शाहदेव, सेन्हा प्रखंड से नसीम अहमद, कैरो प्रखंड से सूर्यमणि यादव, लोहरदगा प्रखंड से एनामुल अंसारी, तौहिद आलम, सलोनी लकड़ा, पेशरार प्रखंड से विजय भगत और वकील भगत, भंडरा प्रखंड से अशोक रावत को प्रभारी नियुक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। बैठक में रोजामात अंसारी, किशोर कुमार वर्मा, रामकिशोर भगत, सलोनी लकड़ा, अल्बर लकड़ा, मोहम्मद असलम, लाल अरविद नाथ शाहदेव, मोहम्मद कबीरउद्दीन अंसारी, मोहमद असलम अंसारी, मोहम्मद शहादत अंसारी, तौहीद आलम, मतुल अंसारी आदि मौजूद थे।