जतरा सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कैरो प्रखंड के नगजुआ गांव में बुधवार को जतरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें युवा विकास क्रांति क्लब द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड के नगजुआ गांव में बुधवार को जतरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें युवा विकास क्रांति क्लब द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्षेत्रीय कलाकारों ने श्रोताओं को एक से बढ़कर एक नागपुरी गीत सुनाते हुए झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कमल किशोर भगत, आजसू नेत्री नीरू शांति भगत, केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम मे गुमला-रांची, बसिया क्षेत्र से पहुंचे कलाकारों द्वारा ठेठ नागपुरी, आधुनिक नागपुरी, भोजपुरी, लोकगीत गाकर शमा बांध दिया गया। मौके पर पूर्व विधायक कमल किशोर भगत ने कहा कि आदिवासी संस्कृति हमारी धरोहर है, इस धरोहर को बचाने के लिए हमें आगे आने की जरूरत है। यह परंपरा और संस्कृति ही हमारी पहचान है इसे सहेजकर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जतरा सामाजिक बंधन है, हम जतरा के माध्यम से एक दूसरे से मिलते-जुलते हैं। नीरू शांति भगत ने कहा कि जिस परंपराओं को कमल किशोर भगत प्रारंभ किया था उसे मैं आगे बढ़ाने का काम करूंगी। कार्यक्रम को अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नजरुल हसन हाशमी, पूर्व एसपी सुबोध प्रसाद, कंवलजीत सिंह, ओम भारती आदि ने संबोधित किया। मौके पर चरकू सरदार, आदित्य संजय कुजूर, खुर्शीद अंसारी, वाहिद खान, अरविद उरांव, पिकी उरांव, अवध साहू, परमेश्वर उरांव, परमानंद साहू, संजय साहू, जीता उरांव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।