स्वच्छता ही सेवा अभियान को ले निकाली गई प्रभातफेरी
कुडू प्रखंड स्थित राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय जिगी में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरुवार को प्रभातफेरी निकाली गई।
कुडू (लोहरदगा) : कुडू प्रखंड स्थित राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय जिगी में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरुवार को प्रभातफेरी निकाली गई। नारों के माध्यम से सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की अपील की गई। विद्यार्थी एवं शिक्षकों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र उरांव ने सभी से प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर और मुहल्लों में प्लास्टिक मुक्त करने की दिशा में पहल करने की अपील की। विद्यालय परिसर में पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया। जिसमे स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आम, कटहल, लीची, जामुन, आदि कई फलदार और छायादार पौधे लगाए। उन्हें संरक्षित करने का संकल्प किया। मौके पर अलीरजा अंसारी, ज्याऊल हक, प्रयाग कुमार, फूलमनी उरांव, बलदेव उरांव, प्रदीप कुमार साहू, सुचित्रा कुमारी, समीना खातून, चांदो तिर्की आदि मौजूद थे।