उप स्वास्थ्य केंद्र में हैंडपंप की हुई मरम्मत (जागरण इंपैक्ट)
कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पेयजल संकट को लेकर विभाग हरकत
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 08:57 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 08:57 PM (IST)
कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पेयजल संकट को लेकर विभाग हरकत में आया है। दैनिक जागरण ने सोमवार को लोहरदगा संस्करण में दवा तो है पर पानी की गारंटी नहीं, शीर्षक खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता की उपस्थिति में उप-स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित हैंडपंप की मरम्मत की गई। विगत एक पखवारे से अस्पताल परिसर स्थित हैंडपंप के खराब रहने से लोगों को परेशानी हो रही थी। अस्पताल आने वाले स्वास्थ्य कर्मी, मरीज, ग्रामीण को पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। हैंडपंप की मरम्मत होने से सभी ने राहत की सांस ली है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें