किसानों की प्रगति से ही समाज होगा मजबूत : कलावती
सेन्हा (लोहरदगा) : प्रखंड परिसर स्थित सभागार में बुधवार को कृषक चौपाल का आयोजन किया गया। जिसका शुभा
सेन्हा (लोहरदगा) : प्रखंड परिसर स्थित सभागार में बुधवार को कृषक चौपाल का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बीडीओ अमिताभ भगत और प्रखंड प्रमुख कलावती देवी ने दीप जलाकर किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख कलावती देवी ने कहा कि किसानों की प्रगति से ही समाज का रूप बदल सकता है। आने वाले समय में हमें समाज को आर्थिक रूप से मजबूत करना है तो हमें मिलकर किसानों की समस्याओं को समाप्त करने और उन्हें तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम करना होगा। उन्होने कहा कि किसानों को बदलते समय के साथ खेती में आधुनिकता को भी समाहित करना होगा। किसान परंपरागत खेती के साथ-साथ मत्स्य पालन, गो-पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन आदि भी करें। किसान अपनी फसल का बीमा जरूर कराएं। बीडीओ अमिताभ भगत ने कहा कि किसानों के लिए सरकार कई प्रकार की योजनाएं चला रही है। मनरेगा ¨सचाई कूप के माध्यम से भी किसान अपने खेतों में पटवन की समस्या को हल कर सकते हैं। उन्होने नियमित रूप से मिट्टी की जांच कराने की बात भी कही। मौके पर डा. अभिनव, जिला कृषि पदाधिकारी विवेक आनंद, धर्मेंद्र भगत, त्रिलोकी ¨सह, परमेश्वर भगत, श्याम नंदन लोहरा, राम नंदन साहु, गुलाम अंसारी आदि मौजूद थे।