मानदेय की मांग को लेकर कृषि मित्र हड़ताल पर
भंडरा (लोहरदगा) : भंडरा प्रखंड के सभी कृषक मित्र मानदेय की मांग को लेकर 18 जून से सामूहिक हड़ताल पर
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 09:17 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 09:17 PM (IST)
भंडरा (लोहरदगा) : भंडरा प्रखंड के सभी कृषक मित्र मानदेय की मांग को लेकर 18 जून से सामूहिक हड़ताल पर चले गए। कृषक मित्र के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की पुष्टि एतवा उरांव, जलेश्वर महतो, रामचंद्र साहू, मनदयाल महतो, कार्तिक उरांव ने की। उन्होंने बताया कि कृषक मित्र मानदेय की मांग को लेकर आंदोलित थे। जिसके बाद प्रशासनिक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने मांगे पूरा करने का आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त कराया था, पर सरकार अब तक कृषक मित्रों के मानदेय की मांग पर उचित पहल नहीं कर सकी है। इसे लेकर फिर से हड़ताल पर जाना पड़ा। कृषक मित्रों ने कहा है कि सरकार जब तक उनकी मांगों को नहीं मानती है और मानदेय लागू नहीं करती तबतक हड़ताल जारी रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें