बच्चों ने प्रभातफेरी निकाल किया जागरूक
लोहरदगा : लोहरदगा में मंगलवार को विद्यालय चलें, चलाएं अभियान का भव्य आगाज हुआ। प्रभात फेरी और नारों
लोहरदगा : लोहरदगा में मंगलवार को विद्यालय चलें, चलाएं अभियान का भव्य आगाज हुआ। प्रभात फेरी और नारों से शहर गूंज उठा। कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित न हो इसे लेकर लोगों को प्रभात फेरी के माध्यम से जागरूक करने का काम किया गया। मध्य विद्यालय लोहरदगा द्वारा विद्यालय चलें, चलाएं अभियान 2018 के तहत जो बच्चे अनामांकित हैं या जो बच्चे लगातार अनुपस्तिथ हैं। ऐसे बच्चों को स्कूल में पुन: नामांकित करने और वापस स्कूल तक लाने के प्रयास: के तहत अपने पोषक क्षेत्रों में प्रभात फेरी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी प्रधानाध्यापक किशोर कुमार वर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष लक्ष्मी टोप्पो, शिक्षिका माला कुमारी, रेखा सोनी, किरण कुमारी, रामलगन उरांव, सुनिता लुइसा ¨मज, रीता एक्का, पुष्पलता टोप्पो, जेरोमी लकड़ा, पार्वती देवी, बेबी तब्सुम, ज्ञानमती देवी, पूनम वर्मा, सुरेंदर उरांव, मीना देवी, जयमां देवी, नीलम देवी, प्रमिला देवी, शांति देवी, गुड़िया देवी, सारो देवी के नेतृत्व में रैली स्कूल से निकल कर सुभाष चौक होते हुए वकील रोड, संजय गांधी पथ, टंगरा टोली, नदिया गांव में अभिभावक संपर्क किया गया। जिसमें अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने को ले प्रेरित किया गया।