उम्र के हर वर्ग में नजर आया उत्साह
सेन्हा (लोहरदगा) : ईद के मौके पर शनिवार को सेन्हा में भी मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद की नमाज पढ़ी ग
सेन्हा (लोहरदगा) : ईद के मौके पर शनिवार को सेन्हा में भी मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद की नमाज पढ़ी गई। सेन्हा ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने निर्धारित समय में ईद की नमाज अदा की। ईद को लेकर उम्र के हर वर्ग में उत्साह नजर आ रहा था। सेन्हा ईदगाह में हाफिज गुलाम मुस्तफा, गौसिया मस्जिद में इमाम अब्दुल रज्जाक, अंबिया मस्जिद में हाफिज वसीम ने नमाज अदा कराई। नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन की समुचित व्यवस्था की गई थी। सभी लोगों नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। साथ ही सेवइयों के लिए भी लोगों को आमंत्रित किया। नमाज के बाद पूरे प्रखंड क्षेत्र में रौनक छा गई। जगह-जगह पर ईद मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया। मौके पर हाजी हसीब, गुजरात खान, फजल अब्बास, फिरोज अख्तर, अफाक अंसारी, अतीक रिजवी, तजमुल अंसारी, अब्दुल मन्नान, मोहम्मद अजहरुदीन, क्यामुदिन, मसौव्वर अंसारी, अफरोज आलम आदि मौजूद थे।