जाति-धर्म का भेद मिटा सभी ने दी बधाई
किस्को (लोहरदगा) : ईद के मौके पर किस्को में सामाजिक सौहार्द नजर आया। धर्म का भेद मिटाकर लोगों ने एक
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jun 2018 09:11 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jun 2018 09:11 PM (IST)
किस्को (लोहरदगा) : ईद के मौके पर किस्को में सामाजिक सौहार्द नजर आया। धर्म का भेद मिटाकर लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। किस्को प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों का इबादत व भाईचारे का त्योहार ईद-उल-फितर सौहार्द व भाईचारगी के साथ मनाया गया। ईद की नमाज किस्को ईदगाह में इमाम द्वारा संपन्न कराया गया। वहीं मदरसा अशरफुल उलूम में ईद की नमाज पढ़ी गई। इसी तरह प्रखंड क्षेत्र के सभी ईदगाहों एवं मस्जिदों में स्थानीय इमाम के द्वारा ईद उल फितर की नमाज पढ़ाया गया। नमाज के बाद मुस्लिम धर्मावलंबी एक-दूसरे के घर जाकर ईद की बधाई देते नजर आए। कई स्थानों पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें