हर चेहरे पर एक धर्म, एकता का नजर आया संदेश
लोहरदगा : ग्रेटर त्रिवेणी टायनी टास्क विद्यालय में गुरुवार को ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसम
लोहरदगा : ग्रेटर त्रिवेणी टायनी टास्क विद्यालय में गुरुवार को ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। जहां बच्चों को ईद के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में बच्चों के बीच पें¨टग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चें ने सेवइयों का भी लुत्फ उठाया। एक प्रकार के पोशाक में बच्चे एक धर्म और एकता के सूत्र में बंधे नजर आए। बच्चों को बताया गया कि ईद खुशियों का त्योहार है। हमें एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होना चाहिए। इससे आपसी सौहार्द बना रहता है। बच्चों को रमजान के महत्व और ईद की खुशियों की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि त्योहार हमें एक-दूसरे से जोड़कर रखते हैं। हमें मिल-जुलकर समाज में रहने की जरूरत है।